सहरसा जिले के पर्यटक स्थल मत्स्यगंधा गंधा झील की बदलेगी तस्वीर,98 करोड़ 65 लाख रुपये की योजना स्वीकृत

0
235

सहरसा जिले के पर्यटक स्थल मत्स्यगंधा झील की बदलेगी तस्वीर,98 करोड़ 65 लाख रुपये की योजना स्वीकृत

:-सौन्दर्यकरण, टूरिज्म फैसिलिटी के लिए योजना हुई स्वीकृत

:-बढ़ जाएगी सहरसा जिले की रौनक

न्यूज़96इंडिया,बिहार

बिहार के सहरसा जिले की तस्वीर बदलने वाली है।बिहार सरकार के द्वारा इस के पर्यटन स्थल के विकास के लिए 98 करोड़ 65 लाख की योजना को प्रसाशनिक स्वीकृति मिल गई है।

मत्स्यगंधा झील
मत्स्यगंधा झील

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग,बिहार के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि सहरसा जिला मुख्यालय के बीचोंबीच स्थित मत्स्यगंधा झील के सौंदर्यीकरण, टूरिज्म फेसिलिटी के लिए 98 करोड़ 65 लाख की योजना स्वीकृत की गई है।पर्यटकी सुविधा के लिए यह राशि आवंटित की जाएगी।झील के आसपास पर्यटकों के लिए कई सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

https://x.com/BiharCabinet/status/1865947223474774313?t=SIAYEuetO_A61rxN9yy5Wg&s=19

बताया जाता है कि उक्त राशि से मत्स्यगंधा झील परिसर में गोलाकार ग्लास ब्रिज, घाट, टॉयलेट ब्लॉक, फूड कोर्ट, पार्किंग, म्यूजिकल फाउंटेन, लाइट एंड साउंड शो और सेल्फी प्वाइंट जैसी 22 से अधिक आकर्षक संरचनाएं विकसित की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here