Telephoto लेंस के साथ दमदार कैमरा,6000 mAH बैटरी के साथ लॉन्च होगा Vivo X200 और Vivo X200 Pro स्मार्टफोन
भारतीय बाजार में धमाल मचाने Vivo X200 और Vivo X200 Pro स्मार्टफोन आ रही है।जिसमें दमदार कैमरा,6000mAH की बैटरी के साथ लॉन्च होने वाली है।अगर आप भी शानदार कैमरा वाला smartphone लेना चाहते हैं तो आप यह फ़ोन ले सकते हैं।आइए इस स्मार्टफोन के कैमरा,बैटरी और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Vivo X200 और Vivo X200 Pro का डिस्प्ले:-
Vivo के इस स्मार्टफोन में अलग-अलग डिस्प्ले साइज दिया गया है।Vivo X200 में 6.67-inch का OLED डिस्प्ले दिया है, वहीं Vivo X200 Pro में 6.78-inch का OLED डिस्प्ले मौजूद है।दोनों ही डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट्स है।जो फ़ोन के डिस्प्ले को स्मूथ बनाता है।Vivo के इस फ़ोन में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट का उपयोग किया गया है।दोनों फ़ोन के रैम और स्टोरेज के लिए अलग-अलग ऑप्शन उपलब्ध है।
Vivo X200 और Vivo X200 Pro का कैसा है कैमरा:-
Vivo X200 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है।इसमें तीनों ही सेंसर 50MP के हैं।Vivo X200 Pro में Telephoto लेंस को अपग्रेड किया है,जो 200MP का सेंसर है।जिसकी मदद से ज़ुमिंग पावर बढ़ जाती है।
Vivo X200 और Vivo X200 Pro बैटरी:-
Vivo X200 में 5,800mAh की बैटरी दी गई है और Vivo X200 Pro में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। दोनों फ़ोन में 90W का वायर फास्ट चार्जर दिया है।जबकि वेरिएंट में 30W का वायरलेस चार्जर मिलता है।

Vivo X200 और Vivo X200 Pro की क्या होगी कीमत :-
Vivo X200 जिसमें 16GB RAM और 512GB की स्टोरेज है।उसकी कीमत 70 हजार रुपये तक या उससे कम हो सकती है।
Vivo X200 Pro दो कलर वेरिएंट में आता है।इसमें एक Titanium Gray और दूसरा Midnight Blue कलर है।16GB RAM और 512GB की स्टोरेज है।जिसकी कीमत 88 हज़ार रुपये या उससे कम हो सकती है।