BIHAR:दूल्हा शराब के नशे में धुत,लड़की के पिता ने पुलिस को किया कॉल,दूल्हा गया जेल,खाली हाथ लौटी बारात

0
415

दूल्हा शराब के नशे में धुत,लड़की के पिता ने पुलिस को किया कॉल,दूल्हा गया जेल,खाली हाथ लौटी बारात

:-लड़की के परिवार वालों ने बारात को लौटाया

:-दूल्हे को पुलिस पकड़कर ले गई जेल

न्यूज़96इंडिया,बिहार

बिहार के बेगूसराय जिले से शराबबंदी की गजब कहानी निकाल कर सामने आई है। नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून को पटल पर लाने के लिए एक परिवार ने अपने बेटी की शादी में बारात को लौटा दिया। इतना ही नहीं परिवार वालों डायल 112 पर फोन करके पुलिस को भी बुलाया पुलिस ने दूल्हे को अरेस्ट कर लिया।यह घटना रसलपुर के तेयाय सहायक थाना क्षेत्र की है।
परिवार वालों से बात करने पर उन्होंने बताया कि लड़का और बारात में आए लोग सभी शराब पीकर नशे में धुत थे। जबकि बिहार में शराबबंदी कानून लागू किया गया है।इसके बावजूद लड़का पक्ष के लोगों ने और खुद दूल्हा बने लड़के ने शराब पी रखी थी। जब हम लोग उसके करीब गए तो उसके मुंह से शराब जैसा बदबू आने लगा। इसके बाद हम लोगों ने डायल 112 को कॉल कर पुलिस को बुलाया।पुलिस ने जब ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया तो बाराती और दूल्हा दोनों शराब के नशे में पाए गए।
लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि नीतीश कुमार शराबबंदी कानून के लिए तत्परता से लगे हुए हैं और यह लोग कानून का अब मानना कर शराब पिए हुए थे। लड़की के पिता बबलू महतो ने कहा कि वह अपने बेटी के शादी के लिए सभी तैयारी पूरी कर लिए थे।काफी खर्च भी उन्होंने शादी के लिए किया था। शादी के दिन जब बारात उनके दरवाजे पर आई तो बाराती और लड़का झूमता हुआ नजर आया। पास जाने पर उन्हें शराब की बदबू जैसा महसूस हुआ। लड़की के पिता ने डायल 112 को कॉल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने भी जब जांच किया तो दूल्हा और बाराती दोनों शराब के नशे में धुत थे। पुलिस दूल्हे को पकड़ कर ले गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे बिहार में शराबबंदी कानून लागू है इसके बावजूद लड़का पक्ष के सभी व्यक्ति शराब पिए हुए थे।उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी और सरकार से मांग किया कि इस गरीब परिवार की आर्थिक सहायता कर पुणे लड़की की शादी किसी सभ्य घर में करवाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here