देश विदेश राज्य राजनीति अपराध स्पोर्ट्स बिजनेस मनोरंजन टेक ऑटोमोबाइल

---Advertisement---

Weather:ठंड,कोहरा,पछुआ हवा ने बढ़ाई लोगों की परेशानी,मौसम का डबल अटैक शुरू

On: December 11, 2024 6:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ठंड,कोहरा,पछुआ हवा ने बढ़ाई लोगों की परेशानी,मौसम का डबल अटैक शुरू

न्यूज़96इंडिया,बिहार

बिहार के विभिन्न हिस्सों में मौसम का डबल अटैक शुरू हो गया है।बिहार में ठंड,कोहरा और पछुआ हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है।ठंड के साथ-साथ कोहरे का धुंध भी फैलने लगा है।कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या की रफ्तार धीमी हो गई है।संध्या से लेकर सुबह 8 बजे तक सभी जगहों पर कोहरे की सफेद चादर लिपटी रहती है।करीब 9 बजे सूर्य की रौशनी देखने को मिलती है।ठंड से थोड़ी राहत मिलती है।लोग धूप सेंक लेते हैं।

पछुआ हवा ने बधाई कनकनी:-

पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है।ठंडी हवा लोगों के ऊपर अपना प्रभाव छोड़ने लगी है।लोग बीमार होने लगे हैं।आग का सहारा लेकर शरीर को गर्म रखने का प्रयास किया जा रहा है।सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी काफी बढ़ा दी है।

कोहरे ने वाहन की रफ्तार पर लगाया ब्रेक:-

कोहरे के बढ़ते प्रकोप से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।विजिबिलिटी कम होने की वजह से सड़कों पर कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।प्रातः और संध्या के समय वाहन की रफ्तार रेंगती हुई नजर आती है।दोपहिया वाहन चालक की माने तो सड़क पर बाइक चलाना मुश्किल हो गया है।बरहाल जो भी मौसम की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में कोहरे के साथ ठंड से भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।ठंड और बढ़ने की उम्मीद है।

क्या कहते हैं मौसम विभाग:-

पटना मौसम विभाग (Patna Meteorological Department) के मुताबिक अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।बीते 24 घण्टे में पछुआ हवा की रफ्तार 4 से 5 किलोमीटर प्रति घण्टा के करीब है।न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment