Bihar News:-ना विशेष पैकेज,ना विशेष राज्य का दर्जा,अब नहीं तो कब-तेजस्वी यादव

0
166

Bihar News:-ना विशेष पैकेज,ना विशेष राज्य का दर्जा,अब नहीं तो कब-तेजस्वी यादव

Bihar News:-मधेपुरा दौरे पर आए तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के यात्रा को अधिकारियों के लूट के छूट की यात्रा बताया और कहा 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपये संवाद में खर्च करने की कोई आवश्यकता नहीं

न्यूज़96इंडिया,बिहार

बिहार दौरे पर निकले तेजस्वी यादव ने मधेपुरा पहुँचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया।मुलाकात के बाद पत्रकारों बात करते हुए तेजस्वी यादव ने वृद्धा पेंशन,दिव्यांग, विधवा महिला को मिलने वाली राशि मे बढ़ोतरी को लेकर बात रखी।उसके बाद उन्होंने कहा कि जनता हमेशा जानना चाहती है कि वो जिन्हें वोट करेंगे उनका विजन क्या है।उन्होंने कहा कि उनका विजन है कि बिहार को अव्वल राज्यों की सूची में करकर जाना है।उसके के लिए कार्य का रोडमेप तैयार कर लिया गया है।बिहार में सबसे अधिक बेरोजगारी और पलायन की स्थिति बनी हुई है।17 महीने सरकार में रहे तो इस दिशा में हमलोगों ने काम भी किया।बिहार में जैसी स्थिति बनी हुई है।बिहार के लिए एनडीए सरकार कुछ भी नहीं सोचती है।वोट बटोरकर ले जाती है बस।

विशेष राज्य का दर्जा कब:-

चुनाव के समय में विशेष राज्य के दर्जे की बात कही जाती है।लेकिन चुनाव जीतने के बाद बातें समाप्त हो जाती है।हमलोगों की पुरानी मांग है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार का हिस्सा हैं लेकिन वो चुप्पी साधे हुई है।वो अब नहीं दिला पाएंगे विशेष राज्य का दर्जा तो कब दिला पाएंगे।विशेष पैकेज तो दूर की बात है।पिछले दिनों जब बाढ़ आया था तो केंद्र सरकार के द्वारा कोई पैकेज नहीं दिया गया था।2008 में जब बाढ़ आया था तो तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे।रेलमंत्री लालू यादव थे।उस समय बिहार को 1000 करोड़ का पैकेज मिला था।रेल नीर को उतारा गया था।कैम्पेनिग कि गई थी।सारी सुविधा दी गई थी।

डबल इंजन की सरकार:-

वर्तमान समय में जो डबल इंजन की सरकार है।उसका एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है तो दूसरा अपराध में लगा हुआ है।लॉ एंड आर्डर समाप्त हो गया है।पुल-पुलिया गिर रहा है।भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर मुद्दे से गायब हैं।नौजवानों की समस्या हो या बीपीएससी की समस्या वो कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री की यात्रा,अधिकारियों के लूट के छूट की यात्रा है:-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यात्रा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा अधिकारियों के लूट के छूट की यात्रा है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने जनता से संवाद करेंगे।वो भी तीन जिलों के कुछ चुनिंदा लोगों को बुलाकर संवाद करेंगे।उसके लिए इन्हें 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपये का खर्च आएगा।एक तरफ जहाँ बिहार गरीब राज्य है,पलायन बढ़ रहा है,बेरोजगारी बढ़ रही है।ऐसे में इतने राशि को खर्च करने की क्या आवश्यकता है।

मेट्रिक परीक्षा से लेकर बीपीएससी परीक्षा में होता है पेपर लीक:-

तेजस्वी यादव ने कहा कि मेट्रिक परीक्षा से लेकर बीपीएससी परीक्षा में पेपर लीक होता है।माफियाओं को सरकार से संरक्षण प्राप्त है।अब तक जितने परीक्षा का पेपर लीक हुआ है।किसी के ऊपर कार्यवाही हुई है क्या?जितने पेपर लीक हुआ है एक हीं जिले से तार क्यों जुड़ा हुआ है।यह बड़ा सवाल है।यह जाँच का विषय है।लेकिन सरकार खामोश है।मुख्यमंत्री कुछ नहीं बोलते किसी भी इससु पर बस उनका टेप रिकॉर्डर सब बोलता रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here