बीजेपी के मंडल अध्यक्षों को डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया सम्मानित

0
67

बीजेपी के मंडल अध्यक्षों को डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया सम्मानित

:-दायित्व जब मिलता है तो यह सम्मान नहीं बहुत बड़ी जिम्मेदारी है

न्यूज़96इंडिया,बिहार

लखीसराय जिला में भाजपा के 17 मंडल में विभक्त कर नए सिरे से मंडल अध्यक्ष पद पर विभिन्न नेताओं को मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल,प्रदेश संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया के अनुमति एवं जिला कोर कमेटी के अनुशंसा के बाद मनोनीत मंडल अध्यक्षों का बुधवार को भाजपा के प्रधान कार्यालय में स्थानीय विधायक डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया।मौके पर डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा दायित्व जब मिलता है तो यह सम्मान नहीं बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। आप विश्वास पर खरा उतरे लोगों का स्नेह प्राप्त करें, पार्टी के प्रति आपका समर्पण, नेताओं के प्रति कार्यक्रम में सक्रियता भागीदारी विकास की गति को बढ़ाता है। जिम्मेदारी तो बदलता रहता है आज आपके पास है तो कल दूसरे के पास होगा। लेकिन जिन्हें अपनी कीर्ति को बढ़ाना है उन्हें पार्टी के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करने की जरूरत है।


सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर सियासत जारी है। पहले नेता प्रति पक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुछे 10 सवाल । अब इसको लेकर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव को सत्ता में आने की व्याकुलता साफ झलक रही है। जनता उन पर विश्वास कर नहीं रही है। उनके कार्यकर्ता उनको छोड़ कर भाग रहे हैं और कार्यकर्ता दर्शन करने निकले हैं। बंधुआ मजदूरी की तरह अपनी पार्टी को रखते हैं। परिवारवाद की जमींदारी में अपनी पार्टी में किसी को सम्मान नहीं देते हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव को जंगल राजके परिवारवाद का युवराज बताया।वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री विकास को लेकर हमेशा समर्पित रहते हैं। प्र वही डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा प ने संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निमार्ता डॉ भीमराव अम्बेडकर पर दिए गए बयान को वि लेकर नेता प्रति पक्ष तेजस्वी यादव द्वारा गृह मंत्री अमित शाह को लेकर रोज दिए जा रहे बयान को लेकर जमकर निशाना साधा है। विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव को समझदारी का अभाव है। उन्होंने कहा कि संविधान निमार्ता डॉ भीमराव अम्बेडकर को जितना सम्मान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दिया है।उतना आज तक किसी सरकार ने नहीं दिया। मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रोफेसर देवानंद साहू, भाजपा नेता विकास आनंद आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here