Bihar news:कमजोर हो गए हैं बिहार के मुख्यमंत्री,लॉ एंड आर्डर स्थिति खराब,गृहमंत्री माँगे सार्वजनिक माफी

0
158

कमजोर हो गए हैं बिहार के मुख्यमंत्री,लॉ एंड आर्डर स्थिति खराब,गृहमंत्री माँगे सार्वजनिक माफी

:-अगर संघी भाजपाई हमारे पूजनीय बाबा साहेब अंबेडकर को गाली देंगे, अपमानित करेंगे तो उनकी वैचारिक संतानें देश में उथल-पुथल मचा देंगी।ये एक नये बहुजन उभार का संकेत मात्र है।पूर्णिया में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा में उपस्थित साथियों ने बाबा साहब की तस्वीर सीने से लगाकर देश के गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को बता दिया है कि बाबा साहब के सिपाही सार्वजनिक माफ़ी मांगनी होगी।

न्यूज़96इंडिया,बिहार

राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से बिहार के लोग त्रस्त हो गये हैं।आमजन की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है।उन्होंने गृहमंत्री औऱ प्रधानमंत्री को घेरते हुए कहा कि बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर को कोई अपमानित करेगा तो उनकी वैचारिक संतान देश में उथल-पुथल मचा देगी।गृहमंत्री औऱ प्रधानमंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।ज्ञातव्य हो कि तेजस्वी पूर्णिया में कार्यकर्ता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे थे।पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री थक चुके हैं,उनसे बिहार संभल नहीं रहा है। रिटायर्ड अधिकारियों के हवाले बिहार है।जो मुख्यमंत्री स्कूल का टाइम नहीं बदलवा सकता है। विधानसभा में खड़ा होकर बात करते हैं और अधिकारी उनकी नहीं सुनते हैं।मुख्यमंत्री जी यात्रा करने जा रहे हैं।जिसमें जनता से केवल संवाद करने के लिए 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।इतनी राशि की क्या आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि बिहार में कोई काम नहीं हुआ है।लॉ एंड आर्डर की स्थिति खराब है।इंफ्रास्ट्रक्चर फ्रैक्चर हो चुका है। पुल-पुलिया लगातार गिरते जा रहे हैं। उन्होंने कहा पिछले साल जो बाढ़ आई उसमें कोई योगदान केंद्र सरकार का नहीं रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन-तीन बार वादा किया था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। चीनी मिल भी नहीं खुलवाया। उन्होंने कहा कई योजनाओं में कटौती करने का काम भारत सरकार ने किया है। बिहार के ही वोट पर तीन बार प्रधानमंत्री बने लेकिन बिहार के हिस्से में कुछ नहीं मिला। मुख्यमंत्री भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा चाहते थे लेकिन अब क्यों चुप हैं? नरेंद्र मोदी 11 साल से पीएम हैं और नीतीश कुमार 20 साल से मुख्यमंत्री है लेकिन उन्होंने सीमांचल के विकास के लिए क्या किया। उन्होंने सीमांचल को क्या दिया। उनके पास कोई नया रोड मैप नहीं है। 5 लाख नौकरी की बात हमने की थी उस समय वे असंभव कहते थे। उसमें 3 लाख की नौकरी हमने प्रक्रियाधीन कराई, अब उसी की बात कर रहे हैं। तेजस्वी के आने के पहले पेपर लीक और तेजस्वी के जाने के बाद पेपर लीक हो रहा है। परीक्षाएं रद्द करनी पड़ रही है।

कार्यकर्ता दर्शन का मूल मकसद है:-

तेजस्वी यादव ने कहा कि कार्यकर्ता दर्शन का मूल मकसद विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को मजबूत करना है। हम लोग कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे हैं। पूर्णिया के इलाके में गरीबी, बेरोजगारी और पलायन ज्यादा है। महंगाई की मार हमारी माताएं-बहनें झेल रही हैं। हमारी सरकार बनी तो सरकार बनने के एक महीने के बाद माई बहन योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए उनके खाते में देंगे। सामाजिक न्याय के तहत हम लोग वृद्धावस्था पेंशन ₹400 से ₹1500 करेंगे । स्मार्ट मीटर और लैंड सर्वे से सभी लोग परेशान हैं। आज का दौर सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय का भी दौर है। इसलिए 200 यूनिट बिजली बिल हम लोग फ्री करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here