पहली बार बिहार आया हूँ-सिंगर जुबिन नोटियाल पहुँचे बिहार,गाया मेरी चौखट….
न्यूज़96इंडिया,बिहार
देश के प्रसिद्ध सिंगर जुबिन नौटियाल बिहार पहुँचे हैं।वे राजगीर में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये हैं।ज्ञात हो कि शनिवार 21 दिसंबर से राजगीर महोत्सव 2024 की शुरुआत हो रही है। स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया है।जिसमें संगीत का कार्यक्रम भी है।
बिहार पहुँचते हीं जुबिन ने कहा कि बिहार पहली बार आया हूँ।मैं बेहद खुश हूँ।लोगों का उत्साह देखकर मैं भी उत्साहित हो रहा हूँ।यहाँ की संस्कृति काफी पुरानी,समृद्ध है।बिहार की काफी रिच कल्चर रही है।बिहार का इतिहास और इसकी सांस्कृतिक धरोहर बेहद समृद्ध है।यहां से नालंदा जैसी ऐतिहासिक धरोहर जुड़ी हुई है, जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है। बिहार का इतिहास हमें सिखाता है कि इस राज्य में हर पहलू में कुछ खास है, चाहे वह साहित्य हो, कला हो, संगीत हो, या फिल्म इंडस्ट्री हो। बिहार में मुझे एक बहुत ही अनोखी बात यह महसूस हो रही है कि यहां की फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक नई दिशा मिलनी चाहिए।उन्होंने आगे कहा वे राजगीर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं।यहाँ के लिट्टी-चौखा का स्वाद भी चखना है।मीडियाकर्मियों ने उन्हें कोई गाना गुनगुनाने के कहा तो उन्होंने
मेरी चौखट पे चल के आज,चारो धाम आये हैं,
बजाओ ढोल स्वागत में,मेरे घर राम आये हैं,गाकर सुनाया।