Bihar news:संथाल समुदाय के अध्यक्ष जेठा टुडू हत्याकांड का हुआ खुलासा,अवेद्ध सम्बन्ध के राज को छुपाने के लिए कर दी हत्या

0
351

संथाल समुदाय के अध्यक्ष जेठा टुडू हत्याकांड का हुआ खुलासा,अवेद्ध सम्बन्ध के राज को छुपाने के लिए कर दी हत्या

:-बसनही थाना द्वारा 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया गया।हत्या की वजह महिला के साथ अपराधी लक्ष्मण यादव का प्रेम-प्रसंग चल रहा था।जिसे जेठा टुडू ने देख लिया था।अवेद्ध सम्बन्ध के राज को छुपाने के लिए जेठा टुडू की हत्या कर दी गई।

न्यूज़96इंडिया,बिहार

सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र अंतर्गत 21 दिसंबर को संथाल समुदाय के अध्यक्ष की हत्या कर दी गई थी।दोनों पैर काटकर,पुआल से शव को जला दिया गया था।मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के भीतर हत्यारे लक्ष्मण यादव को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अपराधी ने स्वीकार किया कि उसने हीं जेठा टुडू की हत्या की थी।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है।सहरसा सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 21 दिसंबर की सुबह आठ बजे बसनही थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि बसनही थाना क्षेत्र अंतर्गत इजमाईल संथाली टोला एंव बसनही गांव के बीच पगडंडी पर एक व्यक्ति का आधा जला हुआ शव पड़ा हुआ है।प्राप्त सूचना से उन्होंने वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक सहरसा के निर्देशानुसार वरीय पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष तत्क्षण घटनास्थल पर पहुँचे एवं शव को कब्जे में लिया गया तथा घटनास्थल को संरक्षित किया गया।
घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन हेतु F.S.L फोरेंसिक टीम की टीम को बुलाया गया।मृतक की पहचान जेठा ठुडू पिता देवान ठुडू इजमाईल संथाली टोला थाना बसनही जिला सहरसा के रूप में हुई।मृतक जेठा टुडू की पत्नी के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई।

एसआईटी गठन कर 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार:-

घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना के त्वरित उद्‌भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सहरसा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान तथा मानवीय सूचना की मदद से घटना के मुख्य आरोपी प्राथमिकी नामजद आरोपी लक्ष्मण यादव पिता दशस्थ यादव थाना-बसनही जिला सहरसा को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा गहराई से पुछताछ किया गया तों अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए हत्या करने की बात बताई।

हत्या का मुख्य कारण:-

घटना का कारण बताते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आरोपी लक्ष्मण यादव का इजमाईल संथाली टोला की एक महिला के साथ प्रेम-प्रसंग था।बीते 04-05 दिन पहले मृतक जेठा ठुडू ने लक्ष्मण यादव को उक्त महिला के घर से बाहर निकलते हुए देख लिया था।इसके बाद जेठा टुडू ने पूरे संथाल टोला में सभी लोगों को महिला के साथ अवेद्ध सम्बन्ध की जानकारी दे दी।जिससे आरोपी लक्ष्मण यादव आक्रोशित होकर अवेद्ध सम्बन्ध के राज को छुपाने के लिए योजना बनाई।योजनाबद्ध तरीके से आरोपी ने जेठा टुडू की हत्या कर दी।

हत्या का पूरा घटनाक्रम:-

अपराधी लक्ष्मण यादव के द्वारा बताया गया कि मृतक जेठा ठुडू ने मुझसे कल 21 दिसंबर को कुछ रूपये कर्ज के रूप में माँगा था।तभी मृतक जेठा टुडू को कर्ज देने के बहाने लक्ष्मण यादव अपने साथ लगमा बाजार लेकर ले गया एवं ऑमलेट खिलाने के लिए अंडे की दुकान पर रूका एवं उसके ऑमलेट में नशीली दवा मिला दिया।उसके बाद लक्ष्मण यादव मृतक जेठा ठुडू को अपने बासा के पास लेकर चला गया एवं वहाँ पर आग तापने लगा।कुछ देर बाद नशीली दवा का असर मृतक जेठा ठुडू को होने लगा तभी लक्ष्मण यादव मृतक जेठा ठुडू पर पेट्रोल छिड़क कर जला दिया।जब वह आग से तड़पने लगा तब लक्ष्मण यादव मृतक जेठा टुडू को बॉस के डंडे से सर पर प्रहार किया और एवं निर्मम तरीके से हत्या कर दिया।अपराधी के द्वारा साक्ष्य मिटाने के लिए मृतक को पुणः आग में झुलसा दिया।

हत्या में प्रयोग किया गया सामान बरामद:-

अपराधी लक्ष्मण यादव के पास से हत्या में प्रयोग किया गया मृतक का साइकिल,पेट्रोल कंटेनर,डंडा बरामद किया गया।

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीः-

पुलिस टीम में अनु०पु०पदा० सिमरी बख्तियारपुर सहरसा मुकेश ठाकुर, सिमरी बख्तियारपुर अंचल पु०नि० मो० सुजाउद्दीन,थानाध्यक्ष बसनही कुलवंत कुमार,सोनवर्षा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार,बसनही थाना पु०अ०नि० बब्लु कुमार, शारदा कुमारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here