Bihar crime:अपराधियों ने गोली मारकर की युवक की हत्या,पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

0
394

अपराधियों ने गोली मारकर की युवक की हत्या,पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

:-उदाकिशुनगंज के महेसुआ गांव में टुनटुन साहनी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।पूर्व में मृतक के पुत्री का नहाते हुए एक युवक ने वीडियो बना लिया था।जिस वजह से मारपीट की घटना हुई थी।

:-मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या,पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

न्यूज़96इंडिया,बिहार

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में सोमवार की देर संध्या एक व्यक्ति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।जानकारी के अनुसार अपराधियों ने युवक को तीन गोली मारी।गोली पेट, कमर के ऊपर व शरीर के अन्य हिस्से में लगी है।लोगों ने उसे गंभीर हालत में उदाकिशुनगंज पीएचसी लाया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।गोली मारकर हत्या किये जाने से परिवार में मातमी सन्नटा पसरा हुआ है।मृतक की पहचान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र महेसुआ गाँव वार्ड संख्या 17 निवासी टुनटुन साहनी के रूप में हुई है।मृतक का उम्र 40 वर्ष बताया जा रहा है।

तीन बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली:-

मृतक की पुत्री ने बताया कि वह संध्या 7 बजे के करीब बाजार से घर लौट रहे थे।घर के समीप आने के बाद पूर्व से घात लगाए हथियार बंद अपराधियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया।तीन से चार गोली उनके पिता को मारी गई।जिसमें एक गोली उनके पेट के बगल में और शरीर के अन्य हिस्से में गोली लगी।एक बाइक पर तीन अपराधी सवार थे।गोली मारकर सभी अपराधी मुख्य सड़क से भाग निकले।गोली की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आये।मृतक को उदाकिशुनगंज पीएचसी लाया गया।जहाँ से उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुरानी रंजिश में मारी गई गोली:-

मृतक की पुत्री ने बताया कि उनकी पूर्व से दिनेश महतों नाम के एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश थी।रंजिश की वजह यह थी की दिनेश महतों के पुत्र दिलखुश कुमार ने टुनटुन साहनी की पुत्री का नहाते हुए एक वीडियो बना लिया था।वीडियो को सोशल साइट्स पर डालने की धमकी देता था।पुत्री के वीडियो बनाये जाने की जानकारी जब टुनटुन साहनी को हुई तो वह दिनेस महतों को समझाने गए।लेकिन दिनेश साहनी और उसके पुत्र दिलखुश कुमार मृतक टुनटुन साहनी से मारपीट करने लगा।पंचायत स्तर से लोगों ने पहल की थी।

कार्यवाही नहीं होने से बढ़ा मनोबल:-

मामले में उदाकिशुनगंज थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।उल्टा पुलिस मेल-माफ के लिए दबाब बना रही थी।कार्यवाही नहीं होने की वजह से दिनेश महतों और उसके पुत्र का मनोबल और बढ़ गया था।गाँव के लोगों ने पंचायत कर मामले का सुलह करा दिया था।मृतक की पुत्री को आशंका है कि उनके पिता की हत्या इन्हीं दोनों पिता-पुत्र ने मिलकर की है।

परिजन का रो-रो कर बुरा हाल:-

मृतक टुनटुन साहनी के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।मृतक को पाँच पुत्री और दो पुत्र है।एक पुत्र विकलांग है।पिता का साया उठ जाने से परिवार सदमे में है।शव को देखकर सभी बिलख रहे हैं।

पुलिस ने की जाँच शुरू:-

मामले में पुलिस ने कहा कि हत्या के मामले में कई बिंदुओं पर जाँच शुरू कर दी गई है।छानबीन जारी है।पीड़ित पक्ष का फर्द बयान लिया गया है।मामले में मधेपुरा एसपी डॉ संदीप सिंह रात्रि में घटनास्थल पर पहुँचनकर घटना का जायज़ा लिया था।उन्होंने एसडीपीओ उदाकिशुनगंज और थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश एवं जल्द कार्यवाही का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here