यूपी पुलिस एनकाउंटर में बिहार के 2 अपराधी ढेर,बैंक लॉकर काटकर भाग रहे थे अपराधी
:-,मुठभेड़ में मारे गए लखनऊ बैंक डकैती कांड के आरोपित दो युवक
न्यूज़96इंडिया,बिहार
उत्तरप्रदेश के लखनऊ में बैंक डकैती की वारदात के 24 घंटे के अंदर यूपी पुलिस ने दो लुटेरों को एनकाउंटर में मार गिराया है। मारे गए अपराधी की पहचान बिहार राज्य अंतर्गत मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के चौरगांव पंचायत के वार्ड नंबर 2 पुरुषोत्तम पुर गांव निवासी रामानंद बिद के 24 वर्षीय पुत्र शोविंद कुमार एवं अमैया गांव के स्वर्गीय नंदलाल बिंद के 30 वर्षीय पुत्र सनी कुमार के रूप में हुई है। मुठभेड़ में मारे जाने की जानकारी मंगलवार को मीडिया के माध्यम से परिजनों को मिली। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के घर पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मालूम हो कि चौरगांव निवासी शोविंद कुमार अमैया गांव से प्रेम प्रसंग में लड़की भगाने मामले में मुंगेर जेल गया था। जेल से आने के बाद वह हरियाणा मजदूरी करने चला गया था।
हरियाणा के अंबाला में बैंक लॉकर काटने के मामले में सितम्बर 2023 हरियाणा पुलिस ने 01 वर्ष पूर्व असरगंज पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर अपने साथ हरियाणा ले गई थी। तब से वह जेल में बंद था। मृतक की पत्नी रंजना ने रोते हुए बताया कि बीते एक सप्ताह पूर्व मेरे पति जेल से बाहर आया था।
मोबाइल पर बातचीत के दौरान कहा था कि घर वापस लौट रहे हैं। मृतक के भाई कृत कुमार ने बताया कि भाई की घर आने का राह देख रहे थे। मीडिया के माध्यम से मुठभेड़ में मारे जाने की खबर मिली।
शोविंद की शादी 2019 में खड़गपुर थाना क्षेत्र के खसियाबाद गांव में हुई थी।वह अपने पीछे पत्नी एक 3 वर्षीय पुत्र छोड़ गया है। मृतक की मां जया देवी एवं पत्नी रंजना देवी रोते हुए बताया कि हम लोग किसके सहारे जिएंगे।
वहीं चौरगांव से सटे अमैया पंचायत के अमैया बिंद टोला निवासी सन्नी कुमार के पुलिस एनकाउंटर में मरने की खबर पर मां मीरा देवी एवं पत्नी किरण देवी रोते हुए कह रही थी कि हर सीजन पर मेरे पति मजदूरी के लिए पंजाब हरियाणा जाते थे। खेती बारी करके छठ पर्व के बाद मजदूरी करने हरियाणा गए थे।
सन्नी कुमार अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री छोड़ गया है। इधर मृतक के परिजनों गिरधारी बिंद ने मीडिया के माध्यम से कहा कि हम लोग मजदूर तबके के लोग हैं सरकार से शव को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बैंक लूटकांड के मुठभेड़ में मारे गए दोनों लूटेरे का असरगंज थाना में कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है।परिवार वालों के घर पर सूचना दे दी गई है।