प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के तमाम नेताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक
न्यूज़96इंडिया,डेस्क
देश के पूर्व प्रधानमंत्री,महान अर्थशात्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश शोक की लहर डूबा है।निधन की खबर सुनते हीं लोग अचंभित रह गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा की
‘भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मनाता है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था। हमारे प्रधान मंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।’
देश के गृहमंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर दुःख प्रकट करते हुए लिखा
‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। भारतीय रिजर्व बैंक में गवर्नर से लेकर देश के वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह जी ने देश की शासन व्यवस्था में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। वाहेगुरु जी उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।’
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि
‘आज देश ने अपना एक महान लाल खो दिया।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्वविख्यात अर्थशास्त्री आदरणीय श्री मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है। विकासशील राजनीति और गवर्नेंस के पुरोधा आदरणीय मनमोहन सिंह जी ने निःस्वार्थ भाव के साथ देश और देशवासियों की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया था। आज मनमोहन सिंह जी हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनके आदर्श और विचार हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
मरांग बुरु दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार समेत देशवासियों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति और साहस दे।’
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा
‘देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन दुःखद है। वे एक कुशल राजनेता एवं अर्थशास्त्री थे। उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना है।’