साढ़े तीन साल की समृद्धि सोशल मीडिया पर मचा रही धमाल,वीडियो वायरल
न्यूज़96इंडिया,बिहार
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय मथुरापुर के चेतना सत्र का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में साढे तीन साल उम्र की एक बच्ची समृद्धि के द्वारा कक्षा आठ तक के छात्र छात्राओं को अभ्यास कराया जा रहा है। दरअसल जन्मजात प्रतिभा की धनी साढे तीन साल की समृद्धि सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।
परबत्ता प्रखण्ड अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय मथुरापुर में स्कूली बच्चों के बीच अपनी मधुर लेकिन बुलंद आवाज में अंग्रेजी माह के नाम का रट्टा लगवा रही है। इस वीडियो को समृद्धि के पिता सत्यम कुमार ने जब अपने फेसबुक अकाउंट पर डाला है, तब से यह तेजी से वायरल हो रहा है। सत्यम कुमार मध्य विद्यालय सुरहा खरोक नवगछिया में शिक्षक पद पर पदस्थापित है।
जब से उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर यह विडियो पोस्ट किया है तब से यह तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अभी तक 70 लाख लोगों ने देख लिया है। समृद्धि की मां जुगनू कुमारी कन्या मध्य विद्यालय मथुरापुर में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है।
जबकि साढ़े तीन साल की नन्ही समृद्धि फिलहाल किसी भी विद्यालय में नामांकित नहीं है। इसके बावजूद उसकी प्रतिभा की चर्चा चहुँओर चल रही है। ढाई साल की उम्र से ही समृद्धि का वीडियो सोशल मीडिया पर चलना शुरू हो गया था।जहां सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लाखों लोगों ने देखकर सराहा था। नन्ही समृद्धि किसी भी गीत संगीत पर डांस करने की क्षमता रखती है। इसके साथ ही पढ़ाई के क्रम में बहुत ही जल्द किसी भी बात को कैच कर लेती है।
खगड़िया परबता विधानसना प्रतिनिधि पंकज कुमार राय ने कहा कि समृद्धि होनहार बीरवान के होत चिकने पात। समृद्धि के प्रत्येक हाथ भाव में एक विशेष कला देखने को मिलता है। निश्चित रूप से यह किसी शिया का असर वहीं वरन वंशानुगत और दैविक गुणों से भरपूर है। इसके दादाजी एवं नानाजी दोनों ही एक कुशल कलाकार एवं समाजसेवी थे। मैं इसके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।