123 किलो गांजा एक लाख बीस हज़ार नकदी के साथ एक तश्कर गिरफ्तार,तराजू भी बरामद

0
167

123 किलो गांजा एक लाख बीस हज़ार नकदी के साथ एक तश्कर गिरफ्तार,तराजू भी बरामद

:-भोजपुर जिले के आरा जगदीशपुर अंतगर्त 123 किलो गांजा,01 मोबाईल, 01 इलेकट्रिक तराजू,1,19,480/- रू० नगद के साथ एक तश्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

न्यूज़96इंडिया,बिहार

भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 123 किलो गांजा के साथ एक तश्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तश्कर जगदीशपुर का रहने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर को अवैध गांजा के कारोबार के संबंध में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई।गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा की बरामदगी हेतु डी०आई०यू० टीम, थानाध्यक्ष, जगदीशपुर एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा बल के द्वारा छापामारी किया गया।

छापेमारी के क्रम में 123.11 किलोग्राम गांजा,01 मोबाईल, 01 इलेकट्रिक तराजू, 1,19,480(एक लाख उन्नीस हज़ार चार सौ अस्सी) रुपये नगद के साथ सिद्धनाथ कुमार पे०-जयप्रकाश प्रसाद सा०-हाटपोखर थाना-जगदीशपुर जिला-भोजपुर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार तश्कर के विरुद्ध जगदीशपुर थाना में प्रार्थमिकी दर्ज की गई है।उसे पश्चात तश्कर को जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here