गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्यवाही,देशी कट्टा,गोली,खोखा के साथ एक गिरफ्तार
:-बेगूसराय जिले के लोहियानगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एक देशी कट्टा,एक गोली,एक खोखा बरामद किया है।
न्यूज़96इंडिया,बिहार
बिहार के बेगूसराय जिले ल लोहियानगर थाना की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस,एक खोखा बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार लोहियानगर थाना को एक जनवरी को समय करीब 02:30 बजे (AM) में एक सूचना मिली की एक व्यक्ति लोहियानगर वार्ड नं0-28 स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल के पश्चिम चौराहा के पास देशी कट्टा लहरा रहा है।
सूचना पर अविलंब लोहियानगर थाने की गश्ती पुलिस पदाधिकारी स०अ०नि० दीपा कुमारी एवं सशस्त्र बल लोहियानगर थाना के द्वारा सूचनानुसार लोहियानगर वार्ड नं0-28 स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल के पश्चिम चौराहा के पास पहुँचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 संदिग्ध व्यक्ति (जो पुलिस को देखकर भागने लगा) को बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ा गया। पकड़ाए व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम धनराज कुमार सिंह उर्फ धनुआ उम्र करीब 34 वर्ष पे०-रामाशंकर प्रसाद सिंह सा०-लोहियानगर वार्ड नं0-28 थाना-लोहियानगर जिला-बेगूसराय बताया। विधिवत तलाशी में उसके पास से 01 अवैध देशी कट्टा, 01 जिन्दा कारतूस, 01 गोली का खोखा, 02 मोबाईल एवं 01 मोटरसाईकिल बरामद किया गया।
बरामद सभी समानों को विधिवत जप्त करते हुए पकड़ाये अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया।इस अपराधी का आपराधिक इतिहास भी है।