नाबालिक साथ दुष्कर्म,एसआईटी गठित कर मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार,स्पीडी ट्रायल कराकर दिलाई जाएगी सज़ा

0
199

नाबालिक साथ दुष्कर्म,एसआईटी गठित कर मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार,स्पीडी ट्रायल कराकर दिलाई जाएगी सज़ा

:-सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र में दो हैवानों ने मिलकर नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया।मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।जिसमें एक नाबालिक शामिल है।

न्यूज़96इंडिया,बिहार

बिहार के सहरसा जिले से एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया।आरोपियों ने नाबालिक साथ दुष्कर्म किया।मासूम अपने भाई को मोबाइल देने खेत गई हुई थी।इसी दौरान दो हैवानों ने छेड़खानी शुरू कर दी।जब मासूम ने विरोध किया तो दोनों हैवानों ने मिलकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 07 जनवरी मंगलवार की संध्या मासूम लड़की अपने भाई को मोबाइल देने खेत गई हुई थी।खेत से लौटने के क्रम में दो आरोपियों ने लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।मासूम लड़की ने छेड़खानी का विरोध किया।विरोध कर रही मासूम लड़की के साथ दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद लड़की खेत में बेहोश हो गई।देर शाम तक वापस घर नहीं आने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू की।इसी दौरान लड़की खेत बाँसबिट्टी में बेसुध,बेहोश मिली।जिसके बाद उसे घर लाया गया और पतरघट थाना की पुलिस को सूचना दिया गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

घटना स्थल का एसडीपीओ,थानाध्यक्ष ने निरीक्षण किया एवं घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन हेतु F.S.L टीम को बुलाकर साक्ष्य कलेक्ट किया गया।

मम्मले में पीड़िता की मां के द्वारा आवेदन प्राप्त होते हीं कई धाराओं में एवं पॉक्सो एक्ट दर्ज किया गया।प्रशासन के द्वारा पीड़िता को मेडिकल जाँच हेतु सदर अस्पताल, सहरसा लाया गया।घटनास्थल से पीडिता का मौजा एवं आरोपी का चप्पल बरामद किया गया।

घटित घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया।

गठीत टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर इस घटना के मुख्य आरोपी मुकेश कुमार पिता लट्टो सादा,कहरा टेमा टोला जिला-सहरसा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।एक नाबालिक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

बताया जाता है कि पीड़ित लड़की को लोहे की दबिया का भय दिखाकर दुष्कर्म किया गया।

सहरसा जिला मे कार्यरत ONE STOP CENTRE कि महिला पदाधिकारी के द्वारा उक्त पीडिता का कांउसिलिंग किया गया।पुलिस मामले में स्पीडी ट्रायल कराकर जल्द से जल्द शामिल दोनों अभियुक्तों को सजा दिलायी जाएगी।

पुलिस टीम में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार,पु०अ०नि०-सह-थानाध्यक्ष रौशन कुमार, पतरघट थाना,पु०अ०नि० रीचा कुमारी, पतरघट थाना,पु०अ०नि० मदन पंडित, पतरघट थाना सहित कई सशस्त्र बल शामिल थे।

मामले सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। छेड़खानी का विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया है।दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है।साथ ही आरोपियों को सजा दिलाने के लिए वैज्ञानिक और मेडिकल दोनों विधि से साक्ष्य जुटाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here