सरकारी शिक्षक हत्याकांड में 03 नामजद आरोपी गिरफ्तार,स्कूल जाने के क्रम में दी थी अपराधियों ने हत्या
:-गोपालगंज के सरकारी शिक्षक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।हत्या के बाद पुलिस ने 24 घण्टे भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
न्यूज़96इंडिया,बिहार
गोपालगंज जिले के उचकागांव में एक सरकारी शिक्षक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।हत्या के बाद आमजन में काफी आक्रोश व्याप्त था।हत्याकांड में 05 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था।
जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को उचकागांव थाना अंतर्गत ग्राम झिरवा नदी टोला में श्यामपुर झिरवा के शिक्षक अरविंद यादव उम्र लगभग 50 वर्ष पिता पुनदेव यादव श्यामपुर थाना उचकागांव को स्कूल जाने के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया गया था।
हत्या के सम्बंध में मृतक के भाई राजीव कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर उचकागांव थाना प्रार्थमिकी दर्ज की गई थी।
कांड के त्वरित उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया।जिसमें पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई थी।
हत्याकांड में SIT टीम द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर कांड के 03 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में मो० नाजीर आलम पिता स्व० अब्दुल रहमान ग्राम पिपराही,शकील उर्फ झुना आलम पिता मो० नाजीर आलम ग्राम पिपराही,नीरज सिंह पिता ध्रुप नारायण सिंह ग्राम श्यामपुर सभी थाना उचकागांव जिला गोपालगंज को गिरफ्तार किया है।
हत्याकांड के मामले में पुलिस ने 04 खोखा बरामद किया है।पुलिस ने बताया कि मामले में शूटरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित खुद इस कांड की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
मृतक शिक्षक के भाई राजीव यादव ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की सुबह उनके भाई शिक्षक अरविंद यादव घर से बाइक से विद्यालय जाने के लिए निकले थे। उनके पीछे वे खुद और प्रभाकर कुमार यादव दूसरे बाइक पर सवार होकर एक काम से जा रहे थे। जैसे ही उनके भाई घर से कुछ दूरी पर पहुंचे तभी पहले से घात लगाये अपराधी फायरिंग करने लगे। गोली अरविंद यादव की छाती और पेट में लगी।गोली लगने से उनकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई।