अचानक चर्चा में आई कौन है प्रिया राज,पुलिस ने क्यों लिया महिला को हिरासत में,क्या विधानसभा चुनाव से पूर्व…

0
249

अचानक चर्चा में आई कौन है प्रिया राज,पुलिस ने क्यों लिया महिला को हिरासत में,क्या विधानसभा चुनाव से पूर्व…

:-बिहार के मधुबनी जिला में नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा को लेकर व्यवधान उत्पन्न करने की प्लानिंग के आरोप में राजद नेत्री प्रिया राज को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

न्यूज़96इंडिया,बिहार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रगति यात्रा को लेकर बिहार के विभिन्न जिलों में जा रहे हैं।इसी दौरान उनकी यात्रा बिहार दरभंगा,मधुबनी जिले में पहुंचनेवाली है।

प्रगति यात्रा से पूर्व पुलिस ने एक राजद नेत्री को हिरासत में लिया है।बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न की प्लानिंग करने के आरोप में पुलिस ने राजद नेत्री प्रिया राज को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक नेत्री प्रिया राज को उसके घर मनोहरपुर गांव से थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी और पीएसआई सीमा कुमारी ने अन्य पुलिस बल के साथ अभिरक्षा में लिया।

बताया जाता है कि राजद नेत्री प्रिया राज सैकड़ों समर्थकों के साथ सीएम के काफिले का विरोध करने की रणनीति बनाई थी।जो इंटरनेट मीडिया,सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया गया।इसके बाद पुलिस ने नेत्री को हिरासत में ले लिया।

ज्ञात हो कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव है। इस बीच राजद की एक महिला नेता सुर्खियों में आ गईं हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने की प्लानिंग करने के आरोप में पुलिस ने राजद नेत्री प्रिया राज को हिरासत में लिया है।यह कार्यक्रम मधुबनी जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया था।

छात्र नेता रह चुकी है प्रिया राज:-

जानकारी के अनुसार पटना विश्वविद्यालय की छात्र नेता रह चुकी है।अब प्रिया राज राजद की नेत्री हैं।लोकसभा चुनाव के दौरान प्रिया राज ने राजद की सदस्यता ली थी।राजद में आने से पहले प्रिया राज, पप्पू यादव के जनाधिकार पार्टी से जुड़ी थी।संसद पप्पू यादव ने जब अपने पार्टी का कांग्रेस में विलय किया तो उससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने जाप की सदस्यता छोड़ दी थी।

राजद की सदस्यता लेते हीं प्रिया राज ने कहा था कि तेजस्वी यादव ऐसे नेता हैं जहाँ हर समस्या का निदान होता है।तेजस्वी यादव के कार्यों को वह घर-घर जाकर बताएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here