बेगूसराय में महिला की गला दबाकर हत्या,शव गंगा किनारे फेंका,जाँच में जुटी पुलिस
:-बेगूसराय जिले में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई।हत्या के बाद महिला को गंगा नदी किनारे फेंक दिया गया।
न्यूज़96इंडिया,बिहार
बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला की लाश गंगा किनारे मिली।अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है।हत्या के बाद महिला को गंगा किनारे फेंक दिया गया है।महिला की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
हत्या का मामला बेगूसराय जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव की है।बरहाल पुलिस जाँच में जुट गई है।
ग्रामीणों के द्वारा नया गांव थाना की पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस को बताया गया कि सिंहपुर गांव में गंगा नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है।
सूचना के पश्चात पुलिस घटनास्थल पर पहुँची।शव को कब्जे में लिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है।महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
वहीं हत्या के बाद लोगों का कहना है कि महिला के गले पर काला निशान बना हुआ है।इससे प्रतीत होता है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है।हत्या के नाद महिला के शव को गंगा नदी किनारे फेंक दिया है।
बरहाल पुलिस जाँच में जुट गई है।FSL की टीम घटना पर पहुँच रही है।