सारण पुलिस की बड़ी कार्यवाही,फौजी होटल में किया जा रहा था देह व्यापार,होटल सील,तीन आरोपी गिरफ्तार

0
156

सारण पुलिस की बड़ी कार्यवाही,फौजी होटल में किया जा रहा था देह व्यापार,होटल सील,तीन आरोपी गिरफ्तार

:-सारण जिले की पुलिस ने देह व्यापार में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।वहीं फौजी होटल को सील कर दिया गया है।

न्यूज़96इंडिया,बिहार

सारण जिले की पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।सारण के भगवानबाजार थानान्तर्गत अनैतिक देह व्यापार में शामिल 03 आरोपी को गिरफ्तार कर फौजी होटल को सील कर दिया है।

जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को भगवानबाजार थाना को गुप्त सूचना मिली कि भगवानबाजार थानान्तर्गत स्टेशन रोड पर फौजी होटल में होटल संचालक मंगल सिंह के द्वारा अपने होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।

प्राप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, मुख्य मुख्यालय के नेतृत्व में टीम गठन कर छापामारी किया गया।छापामारी के क्रम में उक्त होटल के कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में कुछ लोग पकड़ायें एवं कमरे से कई आपत्तिजनक सामग्री को बरामद किया गया। इस संबंध में भगवानबाजार थाना कांड सं0-41/25, दिनांक-25.01.25 धारा-3/4/5/6 Immoral Traffic Prevention act दर्ज किया गया है। इसी कड़ी में अग्रतर कार्रवाई करते हुए उक्त फौजी होटल को सील किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी रेयाज अहमद, पिता मनीफ अंसारी, साकिन मशरक, थाना मशरक, जिला- सारण,बद्री दास, पिता स्व० कानिक रविदास, साकिन चंदौली, थाना तिसरी, जिला- गिरिडीह (झारखंड) का रहने वाला है।

इनके पास और होटल से आधार कार्ड-09,मोबाइल 03, 3. वोटर कार्ड-04,श्रम कार्ड-02,कांडोम-1, नगद राशि- 3000 रुपये बरामद किया गया है।

पुलिस टीम में पु०उपा० बसंती टुड्डु पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय),पु०नि० सुभाष कुमार थानाध्यक्ष, भगवानबाजार थाना एवं थाना के अन्य कर्मी,पु०अ०नि० सुजीत कुमार-2 एवं साकेत बिहारी, जिला आसूचना इकाई, सारण सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here