देश विदेश राज्य राजनीति अपराध स्पोर्ट्स बिजनेस मनोरंजन टेक ऑटोमोबाइल

---Advertisement---

तीन एकड़ में लगी थी अफीम की फसल,पुलिस ने किया विनष्ट

On: February 8, 2025 10:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

तीन एकड़ में लगी थी अफीम की फसल,पुलिस ने किया विनष्ट

:-औरंगाबाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा प्रायोजित करीब 03 एकड़ में लगे हुए अफीम के फसलों को विनष्ट किया है।

न्यूज़96इंडिया,बिहार

बिहार के औरंगाबाद में तीन एकड़ में अफीम की फसल लगा दी गई थी।पुलिस ने फसल को विनष्ट कर आरोपियों के खिलाफ जाँच-पड़ताल छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 08 फरवरी को सूचना मिली कि ढिबरा थानांतर्गत ग्राम झरना के जंगली क्षेत्रों में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा अवैध अफीम की खेती की जा रही हैं।

उक्त सूचना के आलोक में आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद एवं जिला वन अधिकारी महोदया औरंगाबाद के निर्देशन में अनु०पु०पदा० सदर-2 (मदनपुर) तथा 29 वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल के नेतृत्व में एक SIT का गठन कर छापामारी किया गया।

गठित SIT द्वारा ग्राम-झरना के जंगली क्षेत्रों में स्थित अफीम के खेतों पर छापामारी कर लगभग 03 एकड़ में लगे हुए अफीम के फसलों को विनष्ट किया गया।

इस संबंध में वन विभाग के द्वारा अज्ञात के विरूद्ध कई सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।

इस छापामारी अभियान के फलस्वरूप अफीम माफियाओं का भाड़ी नुकसान हुआ है एवं काफी मनोबल गिरा हुआ है।

पुलिस ने पानी का मोटर-02, घेराबंदी के लिए उपयोग में लाए गये जाली एवं तार, करीब 03 एकड़ भूमि पर लगे अफीम एवं पोस्ता बरामद किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment