सहरसा:नगर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बने मृत्युंजय कुमार सिंह
न्यूज़96इंडिया,बिहार
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों द्वारा अपने संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उसी कड़ी में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार झा के द्वारा भी नगर कमेटी का विस्तार कर सुयोग्य लोगों को मनोनीत किया गया है।
श्री झा ने बताया कि इस बार चुनाव में कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए युवा एवं कर्मठ लोगों को संगठन की जिम्मेदारी सौंप जा रही है।साथ ही गठबंधन नहीं होने की स्थिति में कांग्रेस अपने दमखम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
वही नव मनोनीत नगर प्रवक्ता मृत्युंजय कुमार सिंह ने जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार झा, एआईसीसी सदस्य डॉक्टर तारानंद सादा, कुमार हीरा प्रभाकर, केसर कुमार सिंह, मोहम्मद नईमुद्दीन, रामसागर पांडे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के द्वारा दिया गया दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक करूंगा।
उन्होंने कहा कि नगर कमेटी को मजबूत कर कांग्रेस पार्टी के संगठन एवं राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध कांग्रेस सड़क से सदन तक निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।