उदाकिशुनगंज के बाद सिंहेशवर में हुआ सैक्स राकेट का भंडाफोड़ 3 संचालन सहित 8 को पुलिस ने लिया हिरासत में
:-उदाकिशुनगंज के सैक्स रैकेट से सिंहेश्वर की एक महिला पकड़ी गई थी।
:-गृह शोभा गैस चूल्हा सेंटर से 5 महिला सहित संचालिका के पुत्र – पुत्री गिरफ्तार
न्यूज़96इंडिया,बिहार
मधेपुरा सिंहेशवर मुख्य बाजार के वार्ड नंबर 1 में बस स्टेंड के समीप गृह शोभा गैस चूल्हा एंड बर्तन सेंटर दुकान में वर्षों से चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।
इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया की शुक्रवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गैस दुकान में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की उक्त जगह पर लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
सूचना पर सिंहेशवर, मधेपुरा और महिला थाना की पुलिस ने सदर इंस्पेक्टर राम लखन प्रसाद के नेतृत्व में वर्षों से चल रहे गैस दुकान के अंदर अवैध धंधा पर पुलिस टिम ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान वहां पुलिस ने कई आपत्तिजनक समान के साथ गृहशोभा गैस व वर्तन दुकान की संचालिका के साथ उनके पुत्र एवं पुत्री को आदर्श थाना सिंहेशवर के पुलिस पदाधिकारी ने हिरासत में लिया है। पुलिस वहां से आधा दर्जन युवती एवं महिला को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है।
वही 3 युवक भागने में सफल रहा। मामले गिरफ्तार युवतियां और संचालिका से देर शाम सिंहेशवर थाना में पूछताछ की जा रही थी।
मौके पर इंस्पेक्टर राम लखन ने छापामारी की पुष्टि करते हुए कहा की छापामारी में कई आपत्तिजनक समान बरामद किया गया है।
छापामारी के दौरान इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष और पुलिस टीम वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने कहा हिरासत में लिए गए महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
उसके निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापामारी चल रही है। जांच के बाद पुलिस मामले में और खुलासा करेगी।
मालूम हो की उदाकिशुनगंज में बुधवार को देह व्यापार में संलल्पित दो युवती और दो युवक को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें एक युवती सिंहेशवर की बताई जा रहा ही।
मिली जानकारी के अनुसार सिंहेशवर बस स्टेंट के समीप गैस दुकान में चल रहे सेक्स रैकेट में हिरासत में लिए गए आधा दर्जन से अधिक युवती व महिलाएं का मेडिकल जांच पड़ताल कर की गई है वहीं आगे की चांच चल रही है?