देशी शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

0
120

देशी शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

न्यूज़96इंडिया,पूर्णियां

पूर्णियां जिले के कसबा थाना क्षेत्र की पुलिस ने दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इन तस्करों के पास से 40 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।

विज्ञापन-आर्मी फिजिकल अकैडमी,उदाकिशुनगंज

जानकारी के अनुसार 25 मई को कसबा थाना पुलिस पदाधिकारी को अवैध शराब के विरूद्ध छापामारी के क्रम में सूचना मिली कि मलहरिया मुसहरी टोला में मरांग मुर्मू, फग्गू मुर्मू एवं हुपेन मुर्मू को अभी शराब के गैलन लेकर जाते हुए देखा गया है।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू छापामारी दल द्वारा मरांग मूर्मू एवं फग्गू मुर्मू की उपस्थिति में उनके घर की तलाशी ली गयी तो उनके कमरे से 10-10 लीटर कुल 20 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।

विज्ञापन-दास एडवरटाइजिंग एजेंसी,उदाकिशुनगंज

बरामद शराब को जप्त करते हुए मरांग मुर्मू, उम्र 28 वर्ष, पिता स्व० गणेश मुर्मू, एवं फग्गू मुर्मू, उम्र 22 वर्ष, पिता स्व० गणेश मुर्मू, दोनों सा० मलहरिया, वार्ड नं0 09, थाना कसबा, जिला पूर्णियाँ को गिरफ्तार किया गया।

पुनः छापामारी दल के द्वारा हुपेन मुर्मू, पिता स्व० मुचरू मुर्मू, के घर छापामारी किया गया तो वहाँ से कुल 20 लीटर देशी शराब बरामद करते हुए जप्त किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार तस्कर मरांग मुर्मू उम्र 28 वर्ष, पिता स्व० गणेश मुर्मू, सा० मलहरिया, वार्ड नं0 09, थाना कसबा, जिला पूर्णियाँ, फग्गू मुर्मू, उम्र 22 वर्ष, पिता स्व० गणेश मुर्मू, सा० मलहरिया, वार्ड नं0 09, थाना कसबा, जिला पूर्णियाँ का रहने वाला है।

इन दोनों के पास से बरामदगी देशी शराब-40 लीटर बरामद किया गया है।

छापामारी दल में परि०पु०अ०नि० निशा कुमारी, कसबा थाना, कसबा थाना सशस्त्र बल आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here