पूर्णियां जिले की पुलिस ने मधेपुरा जिले के चार शराब तस्कर को 178 लीटर विदेशी शराब और लग्जरी कार के साथ गिरफ्तार
:-पूर्णियां जिले के सरसी थाना क्षेत्र की पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मधेपुरा जिले के चार शराब तस्करों को लग्जरी कार से शराब की खेप ले जाने के क्रम में गिरफ्तार किया है।
न्यूज़96इंडिया,पूर्णियां
बिहार के पूर्णियां जिले की पुलिस ने मधेपुरा जिले के चार शराब तस्करों को लग्जरी वाहन में शराब की खेप ले जाने के क्रम में गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तस्करों ने कई अन्य सदस्यों का नाम पुलिस को बताया।जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 24 मई को सरसी थाना की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शराब तस्कर शराब लेकर पूर्णियां से सरसी आने वाले हैं।
सूचना के आलोक में आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक पूर्णियाँ के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी सुबोध कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सरसी, जिला आसूचना ईकाई एवं पु०अ०नि० राजकुमार ठाकुर, स०अ०नि० उदय शर्मा सरसी थाना एवं सशस्त्र बल के द्वारा लिबरी पुल सरसी के पास वाहन जॉच प्रारंभ किया गया।

वाहन जाँच के क्रम में छापेमारी कर चार शराब तस्कर 01. दीपक कुमार, पिता गुरूदेव मेहता, सा० दुर्गापुर इंसानबसा, वार्ड नं0 12,02. अमित कुमार, पिता सुशील यादव, सा० दुर्गापुर इंसानबसा, वार्ड नं0 01, दोनों थाना पुरैनी, जिला मधेपुरा, 03. रविन्द्र मेहता, पिता स्व० उमेश मेहता, सा० गणेशपुर, वार्ड नं0 12, 04. महेश कुमार, पिता स्व० प्रहलाद सहनी, सा० पुरैनी बाजार, वार्ड नं0 09, दोनों थाना पुरैनी, जिला मधेपुरा, को कुल 178.5 लीटर विदेशी शराब, दो कार एवं 04 मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछ-ताछ के क्रम में तस्करों ने शराब तस्करी में संलिप्त अन्य सदस्यों का खुलासा किया गया है।जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार तस्कर के पास से विदेशी शराब-178.5 लीटर,कार-02,मोबाईल-04 बरामद किया गया।
छापामारी दल में मनिष चन्द्र यादव थानाध्यक्ष, सरसी थाना,पु०अ०नि० आयुष राज, अपर थानाध्यक्ष, सरसी थाना,जिला आसूचना इकाई,पु०अ०नि० राजकुमार ठाकुर, सरसी थाना,स०अ०नि० उदय शर्मा, सरसी थाना,सि0/735 मो० सादिक हुसैन सरसी थाना रिर्जव गार्ड, सि0/1109 मिली कुमारी, सरसी थाना रिर्जव गार्ड,गृहर0/392563 दिनेश पासवान, सरसी थाना रिर्जव गार्ड,गृहर0 / 10074 गोपाल मेहता, सरसी थाना रिर्जव गार्ड आदि शामिल थे।