राजस्व कर्मचारी का अनिश्चितकालीन हड़ताल से आमलोग परेशान,पुराने कर्मचारी और अमानत अमीन के माध्यम से जरूरी काम निपटाए जाएंगे : सीओ

0
206

राजस्व कर्मचारी का अनिश्चितकालीन हड़ताल से आमलोग परेशान,पुराने कर्मचारी और अमानत अमीन के माध्यम से जरूरी काम निपटाए जाएंगे : सीओ

 

न्यूज़96इंडिया,बिहार

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर राजस्व कर्मचारी विगत सात मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।इस वजह से अंचल कार्यालय सहित पंचायतों में राजस्व का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है।

ज्ञात हो कि कर्मचारी संघ ने 17 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर सरकार के नीतियों का विरोध किया है।कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कर्मचारियों की ग्रेड पे में 2800 रुपये की वृद्धि और अपने गृह जिले में पदस्थापन की मांग शामिल है।

राजस्व कर्मचारियों का कहना है कि ना तो उन्हें सम्मानजनक ग्रेड पे मिल रहा है और ना ही अन्य सुविधाओं का लाभ,ऐच्छिक स्थानांतरण का लाभ नहीं मिलने से वे लोग घर से दूर काम करने को मजबूर है।

वही कर्मचारियों की हड़ताल के कारण न केवल अंचल कार्यालय बल्कि पंचायतों में भी आम जन व छात्र-छात्राओं का कार्य प्रभावित हो रहा है।

इससे भूमि संबंधित कार्य, नामांतरण, खाता सुधार, जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र बनाने समेत अन्य सरकारी सेवाएं पूरी तरह से बाधित हो गयी है।

    विज्ञापन-दास एडवरटाइजिंग एजेंसी उदाकिशुनगंज

हड़ताल के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पंचायत के विभिन्न कार्य रुकने से लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. वही प्रखंड क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हमलोग जमीन से संबंधित कार्य के लिए प्रखंड मुख्यालय आते हैं,लेकिन राजस्व कर्मचारी द्वारा हड़ताल पर रहने के कारण कार्य नहीं हो रहा है।

बहरहाल इस हड़ताल से न केवल सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में विकास के कार्यों की रफ्तार भी धीमी पड़ गयी है।वही राजस्व कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हम लोगों की सभी मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक हम लोगों का हड़ताल जारी रहेगी।कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें उचित है और सरकार को इन पर शीघ्र विचार करना होगा।

इस बाबत अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने कहा कि वरीय पदाधिकारी कर निर्देश के आलोक में पुराने कर्मचारी और अमानत अमीन के माध्यम से जरूरी काम निपटाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उदाकिशुनगंज प्रखंड में एक पुराना राजस्व कर्मचारी है जो हड़ताल पर नहीं हैं और दो अमीन है।तीनों कर्मी को प्रखंड क्षेत्र के 16 हल्का का डिवाइड कर सोमवार को कार्य सौंपा जाएगा।जिससे लोगों को परेशानी नहीं हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here