देश विदेश राज्य राजनीति अपराध स्पोर्ट्स बिजनेस मनोरंजन टेक ऑटोमोबाइल

---Advertisement---

BIHAR:बिहार पुलिस ने पकड़ी 5 करोड़ के स्मेक की खेप,मणिपुर से बिहार तक फैला रखा था नेटवर्क

On: December 12, 2024 9:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार पुलिस ने पकड़ी 5 करोड़ के स्मेक की खेप,मणिपुर से बिहार तक फैला रखा था नेटवर्क

:-पूर्णियां पुलिस को मिली अबतक की बड़ी सफलता

:-मुस्सफील थाना क्षेत्र के समीप पकड़ाई यह बड़ी खेप

न्यूज़96इंडिया,बिहार

गुरुवार को पूर्णियां पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने 5.190 किलोग्राम स्मेक के साथ दो तश्करों को गिरफ्तार किया है।5.190 किलोग्राम स्मेक की अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ आंकी गई है।यह खेप मणिपुर से पूर्णियां लाया जा रहा था।इन लोगों का एक लंबा नेटवर्क है।ये सभी पूर्णियां एवं पूर्णियां के आसपास के इलाके एवं सुदूरवर्ती इलाकों में भी स्पलाई देते थे।पूर्णियां कई माह से इन तश्करों के पीछे पड़ी हुई थी।
पूर्णियां एसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस वार्ता करते हुए पत्रकारों को बताया कि कुछ दिनों पूर्व सूचना मिली थी कि दूसरे राज्यों ने ब्राउन सुगर जिसे पूर्णियां या अन्य क्षेत्रों में स्मेक कहा जाता है,मँगाया जा रहा है।बड़े अमाउंट ने इसका डील होने वाला है।इसी क्रम में पुलिस की कई टीम को जाँच में लगाया गया था।जाँच के क्रम में दो व्यक्ति पकड़ाएं हैं।इन लोगों के पास से 5 किलो 200 ग्राम स्मेक बरामद किया गया है।50 पैकेट में अलग-अलग कर ये लोग डिस्ट्रीब्यूट करने वाले थे।इन लोगों के पास से मोबाइल बरामद किया गया है।जिससे कई लोगों के नाम सामने आए हैं।उनके ऊपर भी कार्यवाही की जाएगी।ये पूर्णियां के मेजर स्पलायर थे।इनका नेटवर्क लम्बा है।ये लोग मणिपुर स्मेक लाकर अलग-अलग जगहों ओर डिस्ट्रीब्यूट करते हैं।

पहले कार को धीमा किया फिर भागने का किया प्रयास:-

पूर्णियां जिले के मुफस्सिल थानाध्यक्ष थाना सशस्त्र बल के साथ रात्रि गश्ती के दौरान समय 02:15 बजे बेलौरी स्थित NH31 के ओवर ब्रीज पर थे।उसी समय मरंगा के तरफ से एक ग्रे रंग की स्विफ्ट कार आ रही थी। जो पुलिस बल को देखकर पहले धीमी हुई एवं फिर घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। जब उस कार के पास पुलिस बल जाने लगी तो उस कार से एक व्यक्ति निकल कर भागने का प्रयास किया।जिसे साथ के पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति एवं कार के चालक का नाम पता पूछने पर उसने अपना अपना नाम रौनक कुमार पिता महावीर प्रसाद विश्वास सा० खुश्कीबाग थाना सदर जिला पूर्णिया एवं रिक्की सिंह पिता स्व० शिवशंकर सिंह सा० नेवालाल चौक थाना मरंगा जिला पूर्णिया बताया। पकड़ाये व्यक्ति एवं कार का विधिवत तलाशी लिया गया तो कार के डिक्की से प्लास्टिक में बंधा हुआ कुल 5.190 किलो ग्राम स्मैक एवं अन्य सामान बरामद हुआ। बरामद सामानों को विधिवत जप्त करते हुए पकड़ाये दोनो अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। मुफस्सिल थाना के पुलिस, पदाधिकारियों,कर्मियों की भूमिका सराहनीय एवं प्रशंसनीय रही है।

दोनों तश्कर के पास से स्मैक 50 पैकेट जिसका वजन 5.190 किलो ग्राम,4 मोबाईल फोन,एक मारूती कार,2050 रूपया नकद,नेपाली 50 रूपया का एक नोट,2 आधार कार्ड,1 पैन कार्ड,2 ए०टी०एम० कार्ड,1 ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया है।इन दोनों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।छापामारी दल में पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार,पी०टी०सी० विवेक कुमार सिंह,असगर आलम, जय प्रकाश पासवान वरूण शर्मा सभी थाना मुफस्सिल शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment