संस्कृत विद्यालय खाड़ा के प्रांगण में महारुद्र यज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण
: आगामी 30 मार्च को संस्कृत विद्यालय खारा के प्रांगण में होने जा रही है महारूद्र यज्ञ
न्यूज96इंडिया,बिहार/उदाकिशुनगंज
उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के संस्कृत विद्यालय के प्रांगण में महारुद्र यज्ञ को लेकर बुधवार को ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित मोहनानंद झा ने विधि-विधान से ध्वजारोहण कार्यक्रम को संपन्न कराया। ध्वजारोहण करने में स्थल पर मूल यजमान के रूप में चन्द्रानन झा ने पंडित द्वारा किया गया मंत्रोचारण के साथ ध्वजा को गारा । इस अवसर पंचायत खारा के सभी वार्डो से तकरीबन सैकड़ों भक्तगण शामिल होकर हर हर महादेव, बजरंग बली की जय के नारे लगाए। पंडित मोहनानंद झा ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन ध्वजारोहण का कार्य किया गया है। मानव कल्याण के लिए महारुद्र यज्ञ का होना अत्यंत आवश्यक है।
पण्डित श्री झा ने यह भी कहा कि यज्ञ से मानव जीवन को लाभ मिलता है। यज्ञ हर वर्गीय लोगों को आपस में जोड़ने का काम करता है। पंडित श्री झा ने कहा कि आगामी 30 मार्च को खारा के ही संस्कृत विद्यालय के प्रांगण में महारुद्र यज्ञ होने का निर्णय लिया गया है। उसका शुरुआत मोनी अमावस्या से यानी बुधवार से हो गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि जहां यज्ञ होती है उसके आसपास की वायुमंडल स्वत: पवित्र हो जाती है। मालूम हो कि आगामी 30 मार्च को महारुद्र यज्ञ का तिथि निर्धारित किया गया है। महारुद्र यज्ञ को लेकर अभी से ही ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष रघुनंदन मिश्रा, पंडित विनोद झा, सुमन झा,शंकर झा, शंभू झा, माधव झा,बबली झा, टुनटुन झा, बद्री केसरी, राजेश गुप्ता, उमाकांत सिंह, श्यामानंद झा, सुनील सिंह, दिगंबर झा, निरंजन झा, दिनेश कुमार, पिंटू केसरी, नागों मेहता, अशोक मेहता, सिकंदर मेहता,राजों झा सहित सैकड़ों भक्त मौजूद थे।