मधेपुरा की बेटी ईशा ने इंग्लैंड में लहराया परचम,पूर्व मंत्री की पुत्री लंदन में गोल्ड एवार्ड की उपाधि से हुई सम्मानित
:-बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ प्रो रविन्द्र चरण यादव की पुत्री इशा कुमारी को लंदन में गोल्ड एवार्ड की उपाधि से सम्मानित किया गया।
न्यूज़96इंडिया,बिहार
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ प्रो रविन्द्र चरण यादव की पुत्री इशा कुमारी को लंदन में गोल्ड एवार्ड की उपाधि से सम्मानित किया गया।ईशा को इंग्लैंड के चांसलर ने वहां एक समारोह में सम्मानित किया।इशा के माता डॉ प्रो प्रमिला कुमारी और पिता डॉ प्रो रविन्द्र चरण यादव व्याख्यता है।वह बिहार के मधेपुरा जिले की रहने वाली है।
इशा के कामयाबी पर परिजन सहित गांव कस्बे और जिले के लोग काफी खुश हैं। मधेपुरा की बेटी ईशा के कामयाबी पर व्याख्यता दंपति सहित जिले और अनुमंडल क्षेत्र के तमाम लोग गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं। इलाक़े के लोगों ने इशा की कामयाबी पर उन्हें बधाई है। वहीं इशा के बेहतर भविष्य की कामनाएं की है।
मालूम हो कि इशा ने लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स एण्ड पॉलटिकल साइंस से कार्पोरेट ला एवं इन्टरनेशनल ला मे एलएलएम में फर्स्ट क्लास फर्स्ट डिस्ट्रिक्टशन टॉप करने की उपलब्धि हासिल की है। जिस कारण उसे इग्लैंड के चांसलर ने गोल्ड एवार्ड की उपाधि से सम्मानित किया।इशा का जन्म 10 अगस्त 1998 को हुआ है।वस्तुत: वह मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के तुलसिया गांव के रहने वाले हैं। इशा ने आल सेंट्स नैनीताल से आठवीं और नैनीताल के ही सेंट जोसेफ कंनभेंट से दसवीं पास की। वहीं नोटरेडम ऐकेडमी पटना से बारहवीं पास की। उनका सभी वर्गों में उत्तीर्णता का अंक 98 प्रतिशत का रहा है।दिल्ली विश्वविद्यालय आईपी वीमेंस कालेज से इतिहास ओनर्स में डिस्ट्रिक्टशन दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी में डिस्ट्रिक्टशन , लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स एण्ड पालटिकल साइंस से कार्पोरेट ला एवं इन्टरनेशनल ला में एलएलएम में फर्स्ट क्लास फर्स्ट डिस्ट्रिक्टशन टोप करने की उपलब्धि में इग्लैंड के चांसलर ने गोल्ड एवार्ड की उपाधि से सम्मानित किए। उनके इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य महासंघ के प्रदेश महासचिव डा. माधवेंद्र झा, बीएसएस चंद्रकांता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रविन्द्र कुमार रमण, दमयंती मेहता बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य प्रभाष कुमार पिंटू, समाजसेवी रंजीत कुमार मिश्रा, विक्रम शाहा, आदर्श मैक्स हॉस्पिटल के डॉ मो वसी अहमद, डा. एसके संत, डा. एके मिश्रा, डॉ पी आलम, डॉ इरशाद आलम, डॉक्टर स्मृति कुमारी, पैक्स अध्यक्ष मंटू यादव, सुरेंद्र मेहता, मुखिया पूजा कुमारी, प्रीतम मंडल, भाजपा नेता अरबिंद सिंह, सत्यनारायण पोद्दार, पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव, मो मुख्तार आलम, युवा समाजसेवी नीतीश राणा, वार्ड पार्षद रमण कुमार राणा, संजय मार्सल, अजय मंडल, संतोष मंडल, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल, मुखिया संजीव झा, कुंदन कुमार आदि ने बधाई दी