पंचतत्व में विलीन हो गए आचार्य किशोर कुणाल,बेटे ने दी मुखाग्नि

0
163

पंचतत्व में विलीन हो गए आचार्य किशोर कुणाल,बेटे ने दी मुखाग्नि

न्यूज़96इंडिया,बिहार

महावीर मंदिर न्याय के सचिव और पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल पंचतत्व में विलीन हो गए। कोनहारा घाट पर उनके बेटे सायन कुणाल ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान सभी की आंखें नम थीं। इससे पहले पटना के सदाकत आश्रम कुर्जी के पास गौशाला रोड स्थित आवास पर से उनकी शव यात्रा निकली।

शव यात्रा यह कुर्जी, राजीव नगर, अटल पथ होते हुए महावीर मंदिर पहुंची। आचार्य का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए महावीर मंदिर के पास करीब सवा घंटे तक रखा गया। इस दौरान लोगों का नी सैलाब उमड़ पड़ा। सभी की आंखें ने नम थीं। आचार्य के बेटे और बहू क फूट-फूट कर रोते दिखे। आचार्य की ई शव यात्रा गांधी सैदान से मरीन ड्राइव 5 होते हुए गाय घाट तक शव यात्रा ह पहुंची। इसके बाद गांधी सेतु होते हुए कोनहारा घाट पर शव यात्रा पहुंची।

भागवत और होसबाले ने निधन पर जताया शोक:-

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक कुशल प्रशासक और भारतीय ज्ञान परंपरा के विद्वान थे। कुणाल का रविवार को पटना में निधन हो गया था। वह 1972-बैच के आईपीएस अधिकारी और बिहार राज्य धार्मिक ट्रस्ट बोर्ड (बीएसबीआरटी) के प्रमुख भी थे। भागवत और होसबाले ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और महावीर मंदिर ट्रस्ट, पटना के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के निधन की खबर बेहद दुखद है।

बेटे सायन कुणाल और समधी अशोक चौधरी ने उन्हें कंधा दिया। वहीं उनकी बहू और सांसद शांभवी भी अंदिम विदाई देने कोनहारा घाट पर पहुंची। घाट पर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here