पत्नी से हुआ विवाद तो गाड़ी में लगा दी आग,धु-धु कर जल गया ट्रैक्टर और आल्टो कार

0
198

पत्नी से हुआ विवाद तो गाड़ी में लगा दी आग,धु-धु कर जल गया ट्रैक्टर और आल्टो कार

:-मधेपुरा जिले में एक युवक की पत्नी से विवाद होने पर ट्रैक्टर और आल्टो कार में आग लगा दी।जिससे दोनों जलकर राख हो गए।युवक नशे में धुत था।

न्यूज़96इंडिया,बिहार

बिहार के मधेपुरा जिले में एक युवक पत्नी से विवाद के बाद नशे में धुत होकर अपने ट्रैक्टर और आल्टो कार में आग लगा दी।आग इतनी तेजी से फैली की घर के सभी सामान जलकर राख हो गए।लगभग 10 लाख की क्षति हुई है।आग पर फायर बिग्रेड की टीम ने काबू पाया।

जानकारी के अनुसार घटना जिले उदाकिशुनगंज अनुंण्डल मुख्यालय के पुरैनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप के समीप की है।जहाँ वार्ड संख्या 8 निवासी पप्पू सिंह के पुत्र सोमरंजन सिंह का अपने हीं पत्नी से विवाद हुआ था।विवाद के बाद युवक ने नशे का सेवन किया फिर नशे में धुत होकर ट्रैक्टर और आल्टो कार में आग लगा दी।

युवक के पिता पप्पू सिंह ने बताया कि उसके पुत्र का अपने पत्नी से विवाद हुआ था।विवाद के बाद युवक नशे में धुत होकर अपने पत्नी और पुत्र के साथ मारपीट किया।फिर आक्रोशित होकर अपने गाड़ी में आग लगा दी।आग इतनी फैल गई कि गाड़ी सहित घर के सभी सामान जल गए।लगभग 10 लाख रुपये की क्षति हुई है।

उन्होंने बताया कि विवाद के समय उन्होंने डायल 112 को कॉल किया था।डायल 112 की पुलिस मौके पर आई थी लेकिन नशे में धुत मेरे पुत्र को पकड़कर नहीं ले गई।पुरैनी थाना में शिकायत करने को कहा।डायल 112 की पुलिस गई और युवक ने गाड़ी में आग लगा दी।

सीओ हरिहर नाथ ने कहा कि मामले की जाँच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here