बिहार में सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या,पत्नी रह चुकी है मुखिया

0
305

बिहार में सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या,पत्नी रह चुकी है मुखिया

:-बिहार के गोपालगंज जिले में एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।शिक्षक मिडल स्कूल में पढ़ाने जा रहे थे।

न्यूज़96इंडिया,बिहार

बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है।जहाँ एक शिक्षक की गोली मार हत्या कर दी गई।हत्या के बाद लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव की बतायी जा रही है।अपराधियों ने शिक्षक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर मौत के घात उतार दिया।गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गया।मृतक की पहचान अरविंद यादव के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि शिक्षक मिडिल स्कूल झीरवा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।अरविंद यादव के श्यामपुर गांव के पूर्व मुखिया के पति थे।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

घटना उस वक़्त घटित हुई जब शिक्षक अरविंद यादव घर से हमेशा की तरह स्कूल जा रहे थे।शिक्षक जैसे हीं घर से कुछ दूर निकले तभी दो बाइक पर सवार अपराधी आये और उन्हें घेर लिया।शिक्षक को घेरकर गोलियों से भून दिया।लगभग 7 राउंड गोली चलाई गई।जिसमें 5 गोली शिक्षक को लगी।सर,पेट और शरीर के अन्य हिस्से में गोली लगी।गोली लगने बाद उनकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई।

घटना की सूचना परिजनों को मिली।उन्हें सदर अस्पताल लाया गया।जहाँ उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक शिक्षक की पत्नी पूर्व में झिरवा पंचायत की मुखिया रह चुकी है।वर्तमान में शिक्षक का बड़ा बेटा विश्वजीत यादव ऊंचकागांव प्रखंड प्रमुख है।

घटना की जानकारी मिलते हीं आमजन एवं जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचने लगे।पुलिस का विरोध भी किया गया।लोगों का कहना है कि अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है।पुलिस का खौफ समाप्त हो रहा है।

मामले में पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर पहुँचकर जाँच प्रारम्भ कर दिया गया है।FSL की टीम पहुँच रही है।घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।संलिप्त अपराधी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here