मधेपुरा:दो गुटों के बीच हुए विवाद को लेकर 34 उपद्रवियों को मधेपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
:-उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के चौसा थानान्तर्गत दो युवा गुटों के बीच हुये विवाद के मामले में प्रार्थमिकी दर्ज करते हुये दोनों पक्षों के कुल 34 उपद्रवियों को मधेपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है
न्यूज़96इंडिया,बिहार
मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतगर्त अभिया तोला में 07 फरवरी को दो गुटों के बीच हुए विवाद में भारी हंगामा हुआ था।मामले में पुलिस के ऊपर पथराव भी किया गया था।जिले के एसपी,उदाकिशुनगंज एसडीओ,एसडीपीओ के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के 34 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मधेपुरा पुलिस अधीक्षक(एसपी) डॉ संदीप सिंह ने बताया कि 07 फरवरी को समय करीब 09:00 बजे सूचना मिली कि ग्राम अभिया चौक हनुमान मंदिर के पास दो युवा गुटो के बीच आपसी विवाद को लेकर झड़प हुई है।
सूचना उपरान्त अविलम्ब पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँची तथा मामले को समझा-बुझा कर सुलझाने व रोड जाम को हटाने का प्रयास करने लगी जिसमें वहाँ भीड में उपस्थित उपद्रवियों द्वारा एकाएक उग्र होकर पुलिस पर हमला किया।
पुलिस गाडी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक मधेपुरा दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तथा बल वहाँ पहुँची व उक्त संबंध में कांड दर्ज करते हुये पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, सदर मधेपुरा तथा दण्डाधिकारी के नेतृत्व में विडियों फुटेज, स्थानीय श्रोत एवं चौकीदार के माध्यम से उपद्रवियों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई करते हुये कुल 34 उपद्रवियों को मधेपुरा पुलिस द्वारा अबतक गिरफ्तार किया गया है। ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। मामले पर मधेपुरा पुलिस द्वारा नियंत्रण पा लिया गया है। स्थिति सामान्य है।
मामले में 1. सदानंद मंडल पिता देवनारायण मंडल सा०-बसैठा नत्थन टोला 2. नित्यम कुमार गाँधी पिता-धनश्याम मंडल 3. गौतम कुमार पिता-सुबोध मंडल 4. प्रभु कुमार पिता-सदानंद मंडल 5. पंकज कुमार पिता-बगटु मंडल 6. रतन कुमार पिता-शोभन मंडल 7. संजीव कुमार पिता-योगेन्द्र मंडल 8. अमरेश चौधरी पिता-स्व० डोमी चौधरी 9. कामेश्वर कुमार पिता महावीर मंडल 10. संतोष कुमार पिता-बिरंची मंडल 11. प्रेम कुमार पिता-मंगल मंडल 12. बमबम मंडल पिता-सिताबी मंडल 13. कुमोद मंडल पिता-शशिधर मंडल सभी सा०-अभिया टोला 14. पिंटु कुमार पिता-उमेश मंडल सा०-मनोहरपुर 15. मो० अयुब पिता-मो० मकबुल 16. मो० छोटन पिता-मो० मोईन 17. मो० फैयाज पिता स्व० मो० अनवर 18. मो० गुलसाबर पिता-मो० सत्तार 19. मो० साहिद पिता मो० ईरशाद आलम 20. मो० जमील पिता-मो० युसुफ 21. मो० मनोबर पिता-मो० खलील 22. मो० रकीब पिता मो० ईब्राहिम सभी सा० डबरू टोला बसैठा 23. मो० इमतियाज पिता मो० शरीफ सा०-बाँकी थाना-रूपौली (अकबरपुर) जिला-पूर्णियाँ 24. मो० अनस आलम पिता मो० इमतियाज सा०-चंदा सभी थाना-चौसा जिला-मधेपुरा 25. मो० सबीर आलम, पे०-मुर्शीद आलम सा०-डबरा टोला वार्ड नं0-05 26. मो० तसोवर आलम, पे०-मो० सिराज आलम सा०-डबरा टोला वार्ड नं0-05 27. मो० जफीर आलम, पे०-मो० सिराज आलम सा० डबरा टोला वार्ड नं0-05 28. मो० निशार आलम, पे०-स्व० मो० मैनूल, सा०-डबरा टोला वार्ड नं0-05 29. मो० अजाद, पे०-दुख्खन उर्फ मजीब्बूर रहमान, सा०-डबरा टोला वार्ड नं0-05 30. मो० रउफ, पे०-मो० मोहिद, सा० डबरा टोला वार्ड नं0-05 31. मो० कको, पे०-मो० सिराज, सा०-डबरा टोला वार्ड नं0-05 32. हेमन्त कुमार, पे०-लखन लाल मंडल, सा०-अभिया टोला वार्ड नं0-06 33. गौतम कुमार मंडल, पे०-विजय मंडल सा०-अभिया टोला वार्ड नं0-06
34. सुनील कुमार, पे०-कुलो मंडल, सा०-अभिया टोला वार्ड नं0-06 थाना-चौसा, जिला-मधेपुरा निवासी उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।