नालंदा:रत्नागिरी पर्वत पर फँसे विदेशी पर्यटक,पुलिस ने किया सुरक्षित रेसक्यु

0
102

नालंदा:रत्नागिरी पर्वत पर फँसे विदेशी पर्यटक,पुलिस ने किया सुरक्षित रेसक्यु

न्यूज़96इंडिया,नालंदा

विज्ञापन-प्रगति कोचिंग सेंटर,उदाकिशुनगंज

नालंदा के पर्यटक स्थल रत्नागिरी पर्वत पर विदेशी पर्यटक फंस गए थे.फंसने के बाद पर्यटक हेल्प मी, हेलो का आवाज़ लगाकर मदद मांग रहे थे.शांति स्तूप में ड्यूटी में तैनात जवान के द्वारा राजगीर थाना प्रभारी को सूचित किया गया.सुचना के पश्चात पुलिस एक टीम का गठन कर रिस्कयु करने में जुट गई.

विज्ञापन-प्रगति कोचिंग सेंटर,उदाकिशुनगंज

जानकारी के अनुसार 8 मई को रात्रि 08:00PM में राजगीर थाना प्रभारी को शांति स्तूप पर प्रतिनियुक्त BSAP जवान के द्वारा सूचना दिया गया कि रत्नागिरी पहाड़ के जंगल से Help मे, Hello एवं सीटी की आवाज आ रही है।

विज्ञापन-माँ बन्नी ऑटोमोबाईल,उदाकिशुनगंज

सूचना प्राप्त करते तुरन्त बाद एक त्वरित टीम गठित करते हुए इनके रेसक्यु के लिए टीम रवाना हुई.काफी मशक्कत के बाद दोनों विदेशी पर्यटको को पहाड़ पर के घने जंगल से सुरक्षित बचा कर थाना लाया गया.

थाना पर इनके द्वारा बताया गया कि ये बौद्ध पर्यटक हैँ एवं बौद्ध सर्किट स्थलों का भम्रण कर रहे है।

इसी कम में राजगीर आये थे। जहाँ रोपवे से शांति स्तूप गये वहाँ से अशोक पथ गये.लौटने के कम में रास्ता भटक कर जंगल मे खो गये।तत्पश्चात थाना से उनको उनके ठहरने के स्थान वर्मी टेम्पल पहुँचा दिया गया।

विज्ञापन-दास एडवरटाइजिंग ऐजेंसी उदाकिशुनगंज

विदेशी पर्यटक जेम्स पिगॉट,आइरिस नागरिक,राफेल रायोन, बेनेजुएला नागरिक हैँ.

रेसक्यु टीम के सदस्य में सुनिल कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर,रमण कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, राजगीर,धर्मेश गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक, राजगीर, प्रवीण प्रताप सिंह,पुलिस अवर निरीक्षक राजगीर, BSAP सशस्त्र जवान शामिल थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here