उत्क्रमित उच्च माध्यमिक 10 प्लस टू विद्यालय उदा में छात्र-छात्राओं के बीच अंक पत्र का वितरण किया गया

मधेपुरा जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक 10+2 विद्यालय उदा में नौवीं परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के बीच अंक पत्र का वितरण किया गया।
विद्यालय के छात्र-छात्रा पूजा कुमारी, गायत्री कुमारी, ज्योति कुमारी, माया कुमारी, संगीता कुमारी, अनुज कुमार, शिवम कुमार, रोशन कुमार सहित दर्जनों छात्रों के बीच अंक पत्र का वितरण प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिनंदन कुमार यादव, शिक्षक आदित्य कुमार पंडित उर्फ बबलू पंडित स्थानीय ग्रामीण अरुण कुशवाहा एवं धीरज कुमार मेहता के हाथों कराया गया।
विद्यार्थियों में अपने रिजल्ट को लेकर काफी उत्साह देखा गया। मौके पर उपस्थित प्रभारी प्रधान शिक्षक अभिनंदन कुमार यादव ने नवमी परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐ प्रेषित करते हुए कहा कि उत्क्रमित उच्च माध्यमिक 10+2 विद्यालय में परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के आगामी उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ।
यह आयोजन छात्रों के परिश्रम को मान्यता देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

मौके पर सभी छात्र-छात्राओं को करी मेहनत से आगे की तैयारी करने के टिप्स भी दिए गए। छात्र-छात्राओं ने भी कहा कि हम लोग करी मेहनत से जिले और राज्य में टॉप कर विद्यालय और विद्यालय के गुरुजनों एवं अभिभावकों के नाम को रोशन करने का भरसक प्रयास करूंगा।
मौके पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक अभिनंदन कुमार यादव, शिक्षक आदित्य कुमार पंडित बबलू पंडित, अजय कुमार राय, रविंद्र कुमार, सुशील कुमार, उमेश यादव, शिक्षिका ममता कुमारी, रानी कुमारी, लिपिक रूपक कुमार, स्थानीय ग्रामीण अरुण कुशवाहा, धीरज मेहता आदि मौजूद रहे।