साइड लेने के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट,  दो गंभीर

साइड लेने के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, दो गंभीर

उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 17 लोनिया चक मुहल्ला के पास गुरुवार की शाम टोटो और बाईक चालक के बीच साईड लेने को लेकर विवाद हुआ।

जिसमें टोटो पर सवार लोग में शामिल पप्पू यादव ने अपने गांव से 25 से 30 लठेतो को बुलाकर बाईक चालक के घर में घुसकर मारपीट की। इस घटनाक्रम में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मियों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। जख्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में लोनिया चक मुहल्ला के विक्रम कुमार (20) और हरिनंदन मंडल (22) जख्मी हुए हैं।

सूचना पर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार पहुंचे। थानाध्यक्ष ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। बताया गया कि विक्रम कुमार अपनी बाईक से जा रहें थे। वहीं रास्ता कठिन होने के कारण टोटो चालक को साईड लेने में दिक्कत हो रही थी। टोटो पर सवार नप क्षेत्र के तेलडीहा गांव के पप्पू यादव बाइक चालक से विवाद करना शुरू कर दिया। उसके बाद बाइक चालक के क्षमा मांगने पर मामला शांत हुआ।

उसके बाद बाइक चालक अपने घर चले आए। थोड़ी देर बाद पप्पू यादव अपने गांव से कुमोद यादव सहित 25 से 30 लोगों को लेकर बाइक चालक विक्रम के घर पर धाबा बोल दिया। जख्मी स्वजन ने बताया कि सभी लाठी डंडा और हथियार से लैस थे। बाइक चालक के घर में घुसकर विक्रम और उसके भाई हरिनंदन मंडल पर टूट पड़ें। लठेतो ने बेहरमी से पिटाई कर दी।

उसके बाद लोगों के भीड़ जमा होने पर सभी हमलावर वहां से भाग निकले। पीड़ित स्वजन ने बताया कि लोगों की भीड़ जमा नहीं होने पर दोनों भाईयों की मौके पर ही जान चली जाती। चिकित्सक ने दोनों जख्मी की हालत गंभीर बताया है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुधाकर ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।इस घटना से लोग हतप्रभ हैं। लोग इसे दबंगई नीति बता रहे हैं।