कलेक्टर की पहल से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

सिंगरौली, 28 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री गौरव बैनल की पहल एवं सौजन्य से शासकीय मेडिकल कॉलेज सिंगरौली के विद्यार्थियों को शीघ्र ही आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा

सीएसआर मद से मेडिकल कॉलेज परिसर में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं बिलियर्ड्स की योजना स्वीकृत- जल्द होगा कार्य शुरू

सिंगरौली, 28 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री गौरव बैनल की पहल एवं सौजन्य से शासकीय मेडिकल कॉलेज सिंगरौली के विद्यार्थियों को शीघ्र ही आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीएसआर मद के माध्यम से मेडिकल कॉलेज परिसर में विभिन्न खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण कराया जाएगा।
इसके अंतर्गत मेडिकल कॉलेज परिसर में एक आधुनिक एक्रिलिक बास्केटबॉल कोर्ट, एक वॉलीबॉल कोर्ट, एक बिलियर्ड्स कक्ष, दो टेबल टेनिस टेबल तथा तीन बैडमिंटन कोर्ट विकसित किए जाएंगे। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए भी बेहतर वातावरण प्राप्त होगा।
उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया था कि मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त खेल सुविधाओं का अभाव है। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल सीएसआर मद से आवश्यक खेल अधोसंरचना विकसित कराने की पहल की, ताकि मेडिकल विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ खेलकूद एवं फिटनेस के लिए भी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकें। कलेक्टर श्री बैनल का मानना है कि चिकित्सा शिक्षा के साथ विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी उतना ही आवश्यक है। हाल ही में इस खेल सुविधाओं की परियोजना को आदित्य बिरला CSR से स्वीकृति मिल गई है जल्द ही उक्त निर्माण कार्य शुरू किया जाने वाला है।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.