मधेपुरा:डिलीवरी ऑफिस में चोरी,35 हज़ार नकद और डिवीआर गायब, सीसीटीवी में कैद वारदात

मधेपुरा:डिलीवरी ऑफिस में चोरी,35 हज़ार नकद और डिवीआर गायब, सीसीटीवी में कैद वारदात

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरेली हनुमान मंदिर सामने स्थित डिलीवरी ऑफिस से बुधवार देर रात चोरी हो गई।अज्ञात चार चोरों ने पीछे से गेट तोड़कर कैश काउंटर से लगभग 35 हजार रुपये नकद और सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर चुरा लिया।मामले में उदाकिशुनगंज थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस जाँच में जुट गई है।

गुरुवार की सुबह डिलीवरी कार्यालय के कर्मचारी ने ज़ब कार्यालय खोला तो देखा की सामान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ है। जिससे उसे शक हुआ। पुरे कार्यालय को बारीकी से देखने पर गेट का शटर कटा हुआ था। केश गोदरेज के बॉक्स से 35 हज़ार नकद गायब है।सीसीटीवी कैमरे का डिवीआर भी गायब है।

ब्रांच इंचार्ज नीरज कुमार जो पूर्णियाँ जिले के अर्बन्ना चकला,थाना बी कोठी गांव के निवासी हैं।उन्होंने पुलिस को सुचना दी।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

नीरज कुमार ने बताया कि वह डिलीवरी कार्यालय के ब्रांच इंचार्ज है।उन्होंने बताया कि बुधवार रात शटर में ताला लगाकर वह घर चले गए थे। सुबह चोरी का पता चला, जिसमें डिलीवरी के सामान के लगभग 35 हजार रुपये और सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर गायब था।

उन्होंने उदाकिशुनगंज थाना में आवेदन देते हुए कहा की 6 मई बुधवार को रात में करीब 01 बजे रात में कुरियर ऑफिस के पीछे का गेट का ताला तोड़कर दो अज्ञात चोर अन्दर घुस गये और केश लॉक्कर समेत कैश 31,767 रू0 एंव 16,769 रू0 का सिपमेंट एंव सी०सी०टी०भी० डी०बी०आर० कीमत करीब 15,000 रू० चोरी कर चोरी अपने साथ ले गये।

जब सुबह समय करीब 07 बजे ब्रान्च खोला गया तो देखा की उपरोक्त सामान चोरी हो गया है। तुरन्त हमने 112 पर कॉल किया, 112 वाले आये एंव स्थल की जॉच किये एंव हमे लिखित आवेदन थाना में देने को कहे। इसके बाद जब हमने केमरा चेक किया गया तो देखा कि एक चोर नकाब में एंव एक चोर बिना नकाब के रात में चोरी कर रहे है।

मामले में थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने कहा की आवेदन की प्राप्ति हुई है। जाँच प्रारम्भ कर दी गई है।