हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी के आधार पर अभिभावकों साथ शिक्षक संगोष्ठी
सभी विद्यालयों में संगोष्ठी के आयोजन को लेकर बीईओ ने बैठक की, कार्यक्रम के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया गया।

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज बीआरसी कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर चौधरी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के साथ बैठक की। जिसमें शनिवार को होने वाले शिक्षक – अभिभावक संगोष्ठी आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में बीईओ ने सभी विद्यालय में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निदेश दिया।यह कहा कि निर्देश का पालन नहीं करने वाले विधालय के शिक्षकों का वेतन कटेगा।उदाकिशुनगंज प्रखंड के सभी विद्यालय को आठ बजे तक बैठक संपन्न कर शिक्षा अभिभावक संगोष्ठी लिंक पर अपलोड करने का निदेश दिया गया।
बीईओ ने कहा कि इस बार 09 मई शनिवार को सभी प्रारंभिक विद्यालयों में हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी थीम के आधार पर अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित किया जाना है।
इस संबंध में बीईओ ने विभागीय निर्देश से प्रधानाध्यापकों को अवगत कराया।ज्ञातव्य हो कि मई 2025 से बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
बीईओ ने कहा कि संगोष्ठी के माध्यम से अभिभावकों को यह अवगत कराया जाना महत्वपूर्ण है कि बच्चों के अधिगम एवं विकास की प्रक्रिया में विद्यालय और अभिभावक दोनों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।
इस अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी के माध्यम से सभी अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने और घर पर पढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने हेतु प्रेरित करना है।ताकि सभी बच्चे आत्मविश्वास के साथ नियमित रूप से विद्यालय आएं।बच्चे सीखने की प्रक्रिया में भागीदार रह सकें।
अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी को सफल बनाने हेतु राज्य स्तर से एक मार्गदर्शिका उपलब्ध करायी जा रही है। मार्गदर्शिका के आधार पर सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 09 मई को वर्ग वार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन, अधिक से अधिक अभिभावक संगोष्ठी में सक्रिय रूप से भाग लेने, शिक्षक, अभिभावकों को नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया गया।
यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर अभिभावकों से चर्चा हो । शिक्षक यह संदेश दें कि सभी अभिभावक बच्चों को नाश्ता कराकर ही विद्यालय भेजें।
राज्य स्तर से उपलब्ध कराए गए गूगल फॉर्म में प्रत्येक विद्यालय से संगोष्ठी की जानकारी आवश्यक रूप से उपलब्ध हो सके।
संगोष्ठी के शत प्रतिशत सफलता के निर्देश दिए गए। प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग टेक्निकल टीम एवं शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी के जिला सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि मधेपुरा जिला लगातार चार माह से शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करते आ रहे हैं।
इस बार भी शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करेंगे । उन्होंने कहा कि अभिषेक कुमार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान मधेपुरा और संजय कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में मधेपुरा हर विधा में लगनशील होकर काम कर रहे हैं । अब और काम करने में उत्साह बढ रहा है कि मिथिलेश तिवारी शिक्षा मंत्री ने विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मधेपुरा जिला के शिक्षक का प्रशंशा करते हुए बताया कि मधेपुरा के शिक्षक शिक्षा के प्रति जागरूक है ।
अमृता कुमारी अनुमंडल पार्षद माध्यमिक शिक्षक संघ ने बताया कि मधेपुरा जिला देश स्तर पर शिक्षा में अपना पहचान बना चुके हैं।
प्रखंड टेक्निकल टीम के लीडर वंदना कुमारी ने बताया कि जिला शिक्षाविदों के रूप में जाने जाते हैं उन्होंने अभिभावकों से संगोष्ठी में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। वहीं मंजर आलम टेक्निकल टीम के सदस्य ने बताया कि शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी ऐतिहासिक होगा। जबकि सुनील कुमार चौरसिया ने बताया कि हम लोग अभी से इस कार्यक्रम की सफलता में लग चुके हैं और शिक्षक अभिभावक बैठक से समाज में जागरूकता होती है।
वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कुमार किशोर केसरी ने बताया कि प्रखंड के शिक्षक शिक्षा के प्रति समर्पित हैं ।
प्रधानाध्यापक विजय कुमार पासवान ने बताया कि शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी से बच्चों में ललक जगा है । बैठक में गुलफंसा बानो, अनिकेत रंजन, प्रसून कुमार सिंह, मोनिका कुमारी, राजेश सिंह, शंकर सिंह, कुमोद कुमार दास ,अश्वनी कुमार, कियाम उदीन, मजहर आलम, सुमन कुमारी दास, संजय कुमार पुतुल, गुंजन सिंह, शेखर कुमार आदि मौजूद थे।