मधेपुरा:उदाकिशुनगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत में कई मामलों का हुआ निष्पादन

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत में कई मामलों का हुआ निष्पादन

मधेपुरा उदाकिशुनगंज अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें सुलहनामा के आधार पर कई मामलों का निष्पादन किया गया। लोक अदालत के लिए कुल पांच बेंच बनाएं गए थे।

प्रथम बेंच में शंभू दास एसीजेएम प्रथम श्रेणी सह सिविल जज, अधिवक्ता मनोज कुमार यादव, ओसी पन्ना लाल पासवान, पियुन धीरेंद्र कुमार चौधरी, दूसरे बेंच में राजीव कुमार एसीजेएम द्वितीय, अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार पाठक, बीसी संजय शर्मा, पियुन राजीव कुमार, तृतीय बेंच में जज रूपेश कुमार, अधिवक्ता निलेश कुमार, बीसी राहुल कुमार, पियुन जयप्रकाश राम, चौथे बेंच में सौरभ कुमार जेएम फर्स्ट क्लास सह सिविल जज, अधिवक्ता  अशोक कुमार पौद्धार, बीसी दीपक कुमार, पियुन संजीव कुमार सुमन, पांचवें बेंच में संतोष कुमार जेएम फर्स्ट क्लास सह सिविल जज, अधिवक्ता सोनी कुमारी शामिल थे।

प्रथम बेंच में अपराधिक के 66 मामले, बिजली विभाग के आठ मामले में 38000 की वसूली, 107 के 108 मामले का निष्पादन हुआ। द्वितीय बेंच में  अपराधिक मामले के 93, बिजली विभाग के 20 मामले में 110000 रूपया की वसूली हुई। तृतीय बेंच में टेरिफ चलान के 30 मामले में 140000 रूपया की वसूली हुई। चौथे बेंच में अपराधिक के 27 मामले का निष्पादन हुआ। वहीं बिजली विभाग के नौ मामले में 48000 की वसूली हुई। पांचवें बेंच में अपराधिक के 34 मामले का निष्पादन हुआ।

वहीं बिजली विभाग के 14 मामले में 60000 रूपये की वसूली हुई। विभिन्न बेंचों में अलग-अलग बैंकों के 64 मामला का निष्पादन सेटलमेंट के आधार पर हुआ। जिसमें 5775915 में 2437450 रूपया की वसूली हुई।

बीएसएनएल के दो मामले में  4269 रूपये की वसूली हुई। एसीजेएम शंभू दास ने कहा कि लोक अदालत न्याय पाने का सरल जरिया है। इसमें सुलहनामा के आधार पर मामले निष्पादन किया जाता है। इससे कोर्ट के मुकदमे का बोझ भी कम होता है। वहीं लोगों को आसानी से न्याय मिल जाता। बेवजह का भागदौड़ नहीं लगाना पड़ता है।