सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ भरी सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध

By Gaurav Kabir

Published on: May 10, 2026

सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ भरी सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध मधेपुरा:उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत पीरनगर पंचायत के ललिया गांव वार्ड संख्या-4 स्थित लालजी टोला में वर्षों से

सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ भरी सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत पीरनगर पंचायत के ललिया गांव वार्ड संख्या-4 स्थित लालजी टोला में वर्षों से जर्जर कच्ची सड़क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कीचड़युक्त सड़क पर धान रोपकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का कहना है कि लालजी टोला की यह सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में है। हल्की बारिश होते ही सड़क कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान नागेश्वर मंडल, झकस मंडल, विजेंद्र मंडल, सुलो मंडल, सीरीकांत मंडल, मुकेश मंडल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.