
फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का बिहार पुलिस ने किया भंडाफोड़,लैपटॉप,स्कैनर,फिंगरप्रिंट डिवाइस और भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद, संचालक गिरफ्तार
बिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।4 मई को CCSU पटना से साइबर थाना वैशाली को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ साइबर अपराधकर्मियों द्वारा अवैध तरीके से babartps.xyz एवं psprint.xyz/login.php जैसे अवैध वेबसाइटों के माध्यम से आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य सरकारी दस्तावेजों को फर्जी तरीके से तैयार कर उपयोग किया जा रहा है।
सूचना के सत्यापन उपरांत एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्र वैशाली के भगवानपुर रत्ती चौक स्थित ‘रंजीत डिजिटल स्टूडियो एवं CSC सेंटर में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान संचालक राजीव रंजन कुमार को लैपटॉप पर कार्य करते हुए पकड़ा गया।जांच में खुलासा हुआ कि अभियुक्त अगस्त 2024 से फर्जी दस्तावेज तैयार कर 200सौ से 500सौ तक लेकर लोगों को उपलब्ध करा रहा था।
कार्रवाई के दौरान लैपटॉप, मोबाइल, स्कैनर, फिंगरप्रिंट डिवाइस सहित बड़ी संख्या में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज बरामद किया गया।