नयानगर में अग्निपीड़ितों को मिला चेक,06 घर जलकर हो गया था राख
न्यूज़96इंडिया,बिहार
उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के नयानगर पंचायत के वार्ड 14 में 22 फरवरी शनिवार की मध्य रात्रि को अचानक आग लगने से बेघर हुए पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान की गई। मालूम हो कि नयानगर पंचायत के वार्ड नं 14 मे आग लगने से अग्निपीड़िता का एक गाय, एक भैंस व एक बकरी, फर्नीचर सहित 06 घर जलकर राख हो गया था।
वही शुक्रवार को आग लगने से बेघर हुए पीड़ित परिवार बबीता कुमारी, लालटुन शर्मा, पुष्पा कुमारी, छठु शर्मा, व सनीचरी देवी को मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा अपने आवास पर 12 हजार रुपये का चेक वितरण किया।
एक व्यक्ति गोविंद कुमार को नाबालिग होने के कारण आपदा मद से मिलने वाली सहायता राशि नही दी गई।
मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा ने कहा समाज के अंतिम चरम पर खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ निः स्वार्थ सेवा भाव से दिलाना ही हमारा अहम उद्देश्य है।
मौके पर विशेस्वर ऋषिदेव, अरविंद मंडल, दुलारचंद शर्मा, बिशन शर्मा, दीपक मिश्रा, संजीव झा, पप्पू चौरसिया, सोहन शर्मा, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद थे।