डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने खगड़िया को दी बड़ी सौगात

0
69

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने खगड़िया को दी बड़ी सौगात

:-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने खगड़िया में होने वाले विकास कार्यों की दी जानकारी

न्यूज़96इंडिया,बिहार

खगड़िया जिले को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक बड़ी सौगात दी है।यहां के स्थानीय नेताओं ने उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। इधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा की खगड़िया शहर की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या को हम सबने मिलकर उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री के संज्ञान में लाया और उन्होंने तत्काल निर्णय लिया और खगड़िया शहर की ज्वलंत समस्याओ के निदान हेतु एक समीक्षा बैठक खगड़िया में करने का निर्णय लिया।खंडेलिया ने कहा कि खगड़िया की विकास यात्रा के क्रम में सम्राट ने ना केवल बैठक की बल्कि स्थल निरिक्षण कर अधिकारियो को यह सन्देश भी दिया को नीतीश सम्राट की सरकार में विकास कार्य तो करने ही पड़ेंगे।अब इसी तरह सम्राट चौधरी ने स्टेशन रोड के नव निर्माण, मथुरापुर आरओबी निर्माण कार्य और सन्हौली पोखर के विकास कार्य हेतु आवश्यक कार्रवाई कर दी है।आने वाला समय गवाह बनेगा की खगड़िया का एक बेटा और नेता जब जनता की ताकत से सत्ता में आता है तो कैसे अपने क्षेत्र की मूलभुत समस्याओं का निराकरण क्षेत्र भ्रमण कर करता है।भाजपा नेता संजय खंडेलिया ने कहा की वे ना केवल नगर सुरक्षा बांध बाय पास सड़क के नव निर्माण हेतु उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं,बल्कि ये भी विश्वास करते है की सम्राट चौधरी के नेतृत्व में खगड़िया की बाकि बची समस्याएं ना केवल समाप्त होंगी बल्कि उनके संज्ञान में आये हर समस्या का त्वरित निष्पादन होगा। इवर भाजपा नेता योगेन्द्र सिंह ने कहा कि संजय खंडेलिया के नेतृत्व मेंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खगड़िया के सबसे बड़ी समस्या को निराकरण करने का आग्रह किया और आज उसी का नतीजा है कि वर्षों का सपना पूरा होनेवाला है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुये कहा कि आनेवाले दिनों दी में और तेजी से खगड़िया में विकास के कार्य होगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here