अपराधियों का तांडव,मुखिया के घर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग,पुलिस कर रही कैम्प

0
399

अपराधियों का तांडव,मुखिया के घर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग,पुलिस कर रही कैम्प

:-बेगूसराय जिले के दामोदरपुर पंचायत की मुखिया के घर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।हालांकि फायरिंग की घटना में किसी के आहत होने की खबर नहीं है।

न्यूज़96इंडिया,बिहार

बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों ने मुखिया के घर फायरिंग कर दहशत फैला दिया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।अभी तक फायरिंग में किसी के हताहत होने घटना सामने नहीं आई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बेगूसराय जिले के दामोदर पुर पंचायत के कटारिया गाँव की है।जहाँ बेख़ौफ़ अपराधियों ने दामोदरपुर की मुखिया राजकुमारी देवी के घर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग की।फायरिंग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।घटना के बाद से मुखिया के परिवार के लोग दहशत में हैं।पुलिस ने इलाके को छावनी में बदल दिया है।FSL की टीम भी पहुँच कर जाँच में जुट गई है।

बताया जाता है कि जब गोलीबारी की घटना हुई तब दामोदरपुर पंचायत के मुखिया राजकुमारी देवी परिवार के साथ अपने घर पर थी।तभी अचानक बाइक से एक अपराधी आया और घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा।

फायरिंग होते देख मुखिया राजकुमारी देवी अपने परिवार के साथ घर में हीं छुप गई।गोली की आवाज़ सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्टा होने लगे।ग्रामीणों को देखकर अपराधी हथियार हवा में लहराते हुए भाग निकला।

घटना के बाद से पुलिस लगातर कैम्प कर रही है।पुलिस ने बताया कि छानबीन शुरू कर दिया गया है।जल्द अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here