मनु भाकर-गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न,राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान
:-भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में छह पुरस्कार शामिल हैं। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी (जिसे माका ट्रॉफी भी कहा जाता है) और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन। इनके अलावा, ध्यानचंद पुरस्कार के नाम से एक और लाइफ टाइम अवॉर्ड दिया जाता है।
न्यूज़96इंडिया,डेस्क
पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का एलान गुरुवार को कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
मनु और गुकेश के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपियन प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने बयान में कहा, समिति की सिफारिशों और सरकार की जांच के आधार पर खिलाड़ियों, कोच, विश्वविद्यालयों को पुरस्कार देने का फैसला किया गया है।
22 वर्ष की मनु एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं। उन्होंने अगस्त में पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक में ही हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता। 18 वर्ष के गुकेश सबसे युवा विश्व चैंपियन बने जो पिछले साल शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक में भी सूत्रधार रहे थे। पैरा हाई जंपर प्रवीण ज ने पेरिस पैरालंपिक में टी 64 वर्ग में दे स्वर्ण पदक जीता था। यह उन भू खिलाड़ियों की श्रेणी है जिनका घुटने से नीचे एक या दोनों पैर नहीं होता है में और वे दौड़ने के लिए कृत्रिम पैर पर निर्भर होते हैं।
केन्द्र सरकार बीते चार वर्षों में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 32 खिलाड़यिों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करेगी। खेल मंत्रालय ने गुरुवार को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) तथा खेल से संन्यास के बाद प्रशिक्षक के तौर पर खेलों में अपना योगदान देने वालों को ‘गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार’ की घोषणा की है।मंत्रालय की घोषणा के बाद जिन खिलाड़ियों को यह सम्मान दिया जाएगा।
उनमें ज्योति याराजी (एथलेटिक्स), अन्जू रानी (एथलेटिक्स) नीतू (मुक्केबाजी), स्वीटी (मुक्केबाजी), वतिका अग्रवाल (शतरंज), सलीमा टेटे (हॉकी), अभिषेक (हॉकी), संजय (हॉकी), जरमनप्रीत सिंह (हॉकी), सुखजीत सिह (हॉकी), राकेश कुमार (पैरा-तीरंदाजी), प्रीति पाल (पैराएथलेटिक्स), जीवनजी दीप्ति (पैरा एथलेटिक्स), अजीत सिह (पैरा एथलेटिक्स), सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स), धर्मबीर (पैरा एथलेटिक्स) प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स), एच. होकातो सेमा ( पैरा एथलेटिक्स), सिमरन जी (पैरा एथलेटिक्स), नवदीप (पैरा एथलेटिक्स), नितेश कुमार (पैरा-बैडमिटन), थुलासिमथि मुरुगेसन (पैरा-बैडमिटन), नित्या श्री सुमति सिवन (पैरा-बैडमिटन), मनीषा रामदास (पैरा-बैडमिटन), कपिल परमार (पैरा-जूडो), मोना अग्रवाल (पैरा-निशानेबाज), रूबीना फ्रांसिस (पैरा-निशानेबाज), स्वप्निल सुरेश कुसले (निशानेबाजी), सरबजोत सिंह (निशानेबाजी), अभय सिह (स्क्वाश), साजन प्रकाश (तैराकी), अमन (कुश्ती) शामिल हैं। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) 2024 पाने वालों में सुच्चा सिंह (व्यायाम), मुरलीकांत राजाराम पेटकर (पैरा-तैराकी) हैं। उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2024 के तहत सुभाष राणा (पैरा-निशानेबाजी), दीपाली देशपांडे (निशानेबाजी), संदीप सांगवान (हॉकी) को सम्मानित किया जायेगा। लाइफटाइम अर्जुन पुरस्कार पाने वालों में एस मुरलीधरन (बैडमिटन), अरमांडो एग्नेलो कोलाको (फुटबॉल) का नाम शामिल है।
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार में फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2024, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, समग्र विजेता विश्वविद्यालय, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, (पीबी), प्रथम रनर अप यूनिवर्सिटी और द्वितीय रनर अप यूनिवर्सिटी के लिए गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को सम्मानित किया जायेगा। इन सभी खिलाड़यिों, कोचों और संस्थाओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 17 जनवरी को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करेंगी।