महिला के साथ पहले किया दुष्कर्म,फिर की सिर काटकर हत्या,फैली सनसनी,पुलिस कर रही मामले की जांच

0
136

महिला के साथ पहले किया दुष्कर्म,फिर की सिर काटकर हत्या,फैली सनसनी,पुलिस कर रही मामले की जांच

:-बाँका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में एक महिला की सिरकटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।नदी किनारे लाश के बाद आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद सर काटकर हत्या कर दी गई।

न्यूज़96इंडिया,बिहार

बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में भागलपुर जिला के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से अगवा की गई अधेड़ महिला की सिर कटी लाश बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में नदी किनारे मिली है। आशंका जताई जा रही कि सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया।

जिला के सुल्तानगंज से पिछले दिनों अगवा हुई महिला का शव बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र से बरामद हुआ। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार महिला का सुल्तानगंज से जमुई जाने के क्रम में अपहरण कर लिया गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस लगातार महिला की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही थी। गुरुवार की सुबह महिला की सिर कटी लाश पुलिस को नदी किनारे गड़ी गड़ी मिली। जिसके बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। छापामारी मामले में गिरफ्तार हुए आरोपितों की निशानदेही पर लाश बरामद किया गया। पुलिस महिला का सिर ढूंढने में जुटी है।

गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को मौके पर बताया कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म पहले किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। पिछले दिनों एक अधेड़ महिला के अपहरण की शिकायत उसके परिजनों ने थाने में दर्ज करायी थी। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन शुरू की और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

महिला के मोबाइल लोकेशन के आधार पर बांका के बेलहर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिन्होंने पूछताछ के दौरन पुलिस को बताया कि महिला की हत्या करके शव को नदी किनारे गाड़ दिया गया। जिसके बाद पुलिस बुधवार की रात से ही उक्त लोकेशन पर छानबीन करती रही।

छानबीन के दौरान गुरुवार की सुबह पुलिस ने नदी किनारे गड़े महिला के शव को बरामद कर लिया। लेकिन शव का सिर गायब था। अपराधियों ने महिला का सिर काटकर कहीं और ठिकाने लगाया था। बेलहर थाना क्षेत्र के बदुआ नदी कुमरैल घाट के पास पानी के किनारे बालू में महिला का शव गड़ा हुआ मिला। जिसका सिर गायब था। पुलिस ने फॉरेंसिंक की टीम और डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुलाया। सिर की तलाश पुलिस लगातार कर रही है।

मौके पर भागलपुर पुलिस के डीएसपी चंद्रभूषण, बेलहर डीएसपी राजकिशोर और थाना प्रभारी राजकुमार प्रसाद दलबल के साथ मौजूद रहे।

पुलिस गिरफ्तार आरोपितों को भी लेकर नदी किनारे पहुंची है। मौके पर पुलिस ने जब उनसे पूछताछ शुरू की तो अभियुक्तों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने की बात कबूली है।

पुलिस को बताया कि किस तरह महिला के साथ नदी किनारे ही दुराचार किया और फिर मौत के घाट उतार दिया। महिला को बेलहर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी उसके एक रिश्तेदार ने ही अगवा किया था।

महिला को भरोसे में लेकर उसका अपहरण कर लिया था। उक्त आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड को लेकर पुलिस का बयान आना बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here