बिहार के मधेपुरा में शराब पीनेवाले दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,एसपी ने की कार्यवाही,ब्रेथ एनालाइजर से हुई पुष्टि
:-मधेपुरा जिले के एसपी ने शराब पीने की पुष्टि होने पर दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।एसपी ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्यवाही की है।
न्यूज़96इंडिया,बिहार
बिहार के मधेपुरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है।जहाँ मधेपुरा के पुलिस कप्तान ने अपने हीं दो पुलिस कर्मियों को संस्पेंड कर दिया है।संस्पेंड करने के पश्चात विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी है।यह खबर आग तरह फैल गई।जिससे अन्य थानों की पुलिस कर्मियों के बीच हड़कम्प मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले के एसपी डॉ संदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली कि ड्यूटी के दौरान दो पुलिस कर्मी शराब का सेवन किये हुए हैं।सूचना मिलते हीं एसपी साहब औचक निरक्षण के करने पहुँच गए।निरक्षण के दौरान पाया गया कि गश्ती गाड़ी में दो पुलिस कर्मी शराब का सेवन किये हुए हैं।जिसके बाद दोनों का ब्रेथ एनालाइजर से जाँच किया गया।जहाँ शराब की पुष्टि हो गई।पुष्टि होते हीं दोनों पुलिस कर्मियों को संस्पेंड कर दिया गया।संस्पेंड के पश्चात दोनों को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष लाया गया।दोनों म ऊपर विभागीय कार्यवाही की जा रही है।
मधेपुरा एसपी ने प्रेस रिलीज कर दी जानकारी:-
दरअसल, तीन जनवरी को शुक्रवार की रात में एसपी संदीप सिंह ने गुप्त सूचना पर गम्हरिया थाने का औचक निरीक्षण किया।निरक्षण के दौरान पीटीसी सिपाही मो० वासिद खान एवं एसआई मनोज कुमार नशे की हालत में पाए गए।जिसके बाद इन दोनों पुलिस कर्मियों का ब्रेथ एनालाइजर से जाँच किया गया।जाँच में शराब पीने की पुष्टि हुई।पुष्टि होते हीं दोनों के विरुद्ध प्रार्थमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया।मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने दोनों को संस्पेंड करते हुए विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी।
मधेपुरा एसपी डॉ संदीप सिंह ने मधेपुरा पुलिस के ट्विटर हैंडल एक्स पर जानकारी साझा की।दो पुलिस कर्मियों के संस्पेंड होने की बात पूरे इलाके में फैल गई।सभी पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।