आंधी व पानी से फसलों को हुआ नुकसान, विद्युत विभाग को एक लाख की हुई क्षति

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम अचानक आई आंधी और पानी के कारण लोगों को भाड़ी क्षति पहुंची है। वहीं तार और पोल के टूटने से विधुत विभाग को एक लाख रूपये का नुकसान पहुंचा। आंधी व पानी के कारण अनुमंडल क्षेत्र में विधुत आपूर्ति बाधित रही।
आंधी के कारण कई जगहों पर सड़क पर पेड़ गिर गए। उदाकिशुनगंज के चौसा मार्ग पर पंछगछिया गांव के पास सड़क किनारे कई पेड़ जमीन पर गिर पड़े। कुछ पेड़ सड़क पर गिरे। बाद में प्रशासन ने सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाया। एक तीन पहिया सीएनजी गाड़ी के उपर पेड़ गिरा। गनिमत रहा कि उस वक्त गाड़ी में एक भी यात्री नहीं थे।
सीएनजी का चालक बच निकला। वजह कि पेड़ गाड़ी के पिछले भाग पर गिरा। हालांकि की गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। वही लोगों के टीन के छप्पर उड़ गए। बड़े पैमाने पर आम का फल टूट कर गिर गया। इससे किसान और व्यवपारी को नुकसान पहुंचा है। मक्का की फसल को क्षति पहुंची है।
कई किसानों ने बताया कि फसल तैयारी के लिए कटाई कर खेत में रखें थे। खेतों में पानी लगने से फसल बर्वाद हुई। आंधी में उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के रामबाग और इस प्रखंड क्षेत्र के शाहजादपुर गांव में बिजली के तार और पोल टूट कर गिर गया। इससे बिजली विभाग को एक लाख रूपये की क्षति होने की बात बताया गया है।
विधुत विभाग के एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि विभाग को एक लाख की क्षति हुई है। अनुमंडल क्षेत्र में विधुत आपूर्ति भी प्रभावित हुआ है।
एसडीओ ने बताया कि उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में पांच, बिहारीगंज में 10 और पुरैनी में चार घंटे विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। इस कारण लोगों को परेशानी हुई।