हाट बाजार में अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्या,लोग परेशान

By Gaurav Kabir

Published on: May 5, 2026

हाट बाजार में अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्या,लोग परेशान मुरलीगंज:शहर के हाट बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ती जाम की समस्या आम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।मुख्य बाजार क्षेत्र में रोजाना लगने वाले जाम के कारण यात्रियों, स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार

हाट बाजार में अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्या,लोग परेशान

मुरलीगंज:शहर के हाट बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ती जाम की समस्या आम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।मुख्य बाजार क्षेत्र में रोजाना लगने वाले जाम के कारण यात्रियों, स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कई बार लोगों को घंटों सड़क पर फंसे रहना पड़ता है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार जाम का सबसे बड़ा कारण सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किया गया अवैध अतिक्रमण है।

बाजार की मुख्य सड़क और आसपास के हिस्सों में कई दुकानदार निर्धारित सीमा से बाहर तक अपनी दुकानें सजाकर सड़क पर कब्जा जमा लेते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है।

इसके कारण छोटे-बड़े वाहनों, ई-रिक्शा, बाइक और पैदल राहगीरों की आवाजाही बाधित होती है। सड़क पर बेतरतीब ढंग से दुकानें सजने और वाहनों के अनियंत्रित परिचालन से पूरा बाजार क्षेत्र जाम की चपेट में आ जाता है।

इससे स्कूली बच्चों, मरीजों और जरूरी कार्य से आने-जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर प्रशासन समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तो करता है, लेकिन यह व्यवस्था स्थायी नहीं बन पाती।

प्रशासनिक कार्रवाई के कुछ दिनों बाद ही फिर से सड़क किनारे अतिक्रमण शुरू हो जाता है और हालात पहले जैसे हो जाते हैं।

लोगों ने नगर प्रशासन से नियमित निगरानी, स्थायी अतिक्रमण मुक्ति अभियान तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

नागरिकों का कहना है कि जब तक सड़क किनारे अवैध कब्जे पर सख्ती से रोक नहीं लगेगी,तब तक शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलना मुश्किल है।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.